फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Naga Chaitanya to romance with Pooja Hegde in his next romantic movie of director Karthik Dandu

Naga Chaitanya Pooja Hegde: पूजा हेगड़े संग रोमांस करते नजर आएंगे नागा चैतन्य, जानें कब शुरू होगी शूटिंग

Mon, 29 Apr 2024 10:56 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 29 Apr 2024 10:56 AM IST
सार

निर्देशक कार्तिक दांडू की आगामी फिल्म में नागा चैतन्य और पूजा हेगड़े की रोमांटिक जोड़ी नजर आएगी। जानें कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग।

विज्ञापन
Naga Chaitanya to romance with Pooja Hegde in his next romantic movie of director Karthik Dandu
नागा चैतन्य-पूजा हेगड़े - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

निर्देशक चंदू मोंडेती की तेलुगु फिल्म 'थंडेल' में नागा चैतन्य और साई पल्लवी की जोड़ी देखने को मिलेगी। यह फिल्म 20 दिसंबर, 2024 को रिलीज होगी। फिल्म 'थांडेल' के निर्माण जोरो पर है। अब नागा चैतन्य की एक और फिल्म को लेकर खबर सामने आई है कि वह जल्द ही निर्देशक कार्तिक दांडू की एक रोमांटिक फिल्म में नजर आ सकते हैं। 
विज्ञापन


रोमांटिक फिल्म
मीडिया रोपोर्ट्स के अनुसार नागा चैतन्य ने निर्देशक कार्तिक दांडू के साथ एक और फिल्म के लिए हाथ मिला लिया है। यह पूरी तरह से एक रोमांटिक फिल्म होगी। इस फिल्म में नागा चैतन्य अभिनेत्री पूजा हेगड़े के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। इस आगामी फिल्म को लेकर और भी कलाकारों के लिए बीतचीत चल रही है। हो सकता है कि इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2024 में शुरू हो जाए। हालांकि इस प्रोजेक्ट को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इस फिल्म के लिए श्री वेंकटेश्वर सिने चित्रा (एसवीसीसी) द्वारा फंड इकट्ठा किया जाएगा। 
विज्ञापन


नागा चैतन्य
अक्किनेनी नागा चैतन्य एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं, जो मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा अपने अभिनय के लिए जानें जाते हैं। एक्टर अक्किनेनी नागा चैतन्य जानें-मानें साउथ अभिनेता नागार्जुन के बेटे हैं। नागा चैतन्य ने साल 2009 में आयी तेलुगु फिल्म जोश से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और उन्हें साल 2010 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म 'ये माया चेसावे' से सफलता मिली। इस फिल्म का निर्देशन गौतम वासुदेव मेनन ने किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्टर मेल का साउथ फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साई पल्लवी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साई पल्लवी फिल्म 'रामायण' में माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म के सेट से रणबीर कपूर और साई पल्लवी की तस्वीरें वायरल हुई थीं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और सेट से कई तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन अभीतक इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Raashi Khanna: राशि खन्ना का खुलासा, स्क्रिप्ट पढ़े बिना ही साइन की तेलुगु फिल्म 'बाक'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed