{"_id":"662f364c271e973cbf0af371","slug":"mammootty-share-a-new-photo-in-stylish-look-on-instagram-son-dulquer-salmaan-liked-his-father-cowboy-avatar-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mammootty: 72 की उम्र में ममूटी का स्वैग देख रह जाएंगे दंग, बेटे दुलकर सलमान को भाया पिता का लुक","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mammootty: 72 की उम्र में ममूटी का स्वैग देख रह जाएंगे दंग, बेटे दुलकर सलमान को भाया पिता का लुक
Mon, 29 Apr 2024 11:25 AM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Mon, 29 Apr 2024 11:25 AM IST
सार
ममूटी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की है। इस तस्वीर में उन्हें काउबॉय लुक में देखा जा सकता है। इस तस्वीर पर उनके बेटे दुलकर सलमान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
ममूटी और दुलकर सलमान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मलयालम सुपरस्टार ममूटी अपनी अदाकारी के अलावा अपने स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। इसका एक नजारा हाल ही में, उनके सोशल मीडिया हैंडल पर भी देखने को मिला है। उन्होंने अपनी एक ऐसी फोटो शेयर की है, जिसे देखकर लोग उनके लुक के दीवाने हो गए हैं। यह तस्वीर काफी वायरल हो रही है।
विज्ञापन
काउबॉय लुक में नजर आए ममूटी
ममूटी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की है। इस तस्वीर में उन्हें काउबॉय लुक में देखा जा सकता है। फोटो के लिए उन्होंने साइड पोज दिया है। इस तस्वीर में ममूटी को सफेद रंग की टी-शर्ट और नीले रंग की जींस में देखा जा सकता है। उन्होंने चश्मा और काउबॉय टोपी भी पहनी हुई है। उनके दमदार बाइसेप्स अलग से ही नजर आ रहे हैं। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में केवल एक शब्द- 'रैम्बलर' लिखा है। वह इतने फिट दिखाई दे रहे हैं कि लग ही नहीं रहा कि उनकी उम्र 72 साल है। उम्र को मात दे रही इस तस्वीर पर ममूटी के फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
बेटे को भी पसंद आई पिता की फोटो
ममूटी की फोटो को पसंद करने वालों में केवल उनके फैंस ही शामिल नहीं है, बल्कि अभिनेता दुलकर सलमान ने भी इस स्टाइलिश फोटो पर अपनी प्यार बरसाया है। मालूम हो कि दुलकर सलमान, ममूटी के ही बेटे हैं। उन्होंने अपने पिता की फोटो को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने आंखों में दिल वाले इमोजी लगाकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इससे वह बताना चाह रहे हैं कि उन्हें अपने पिता का यह काउबॉय लुक पसंद आया है।
पिता और बेटे की आने वाली फिल्में
ममूटी की बात करें तो वह फिल्म 'टर्बो' को दर्शकों के सामने लेकर आ रहे हैं। फिल्म 13 जून को रिलीज होगी। इसका निर्देशन वैसाख ने किया है। वहीं, ममूटी के बेटे दुलकर सलमान थ्रिलर फिल्म 'लकी बस्कर' में नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन वेंकी एटलुरी ने किया हैं। फिल्म में उनके साथ-साथ मीनाक्षी चौधरी भी मुख्य किरदार अदा कर रही हैं। इसके अलावा वह फिल्म 'पुराणनूरु' में भी अभिनय करते दिखाई देंगे।
Sunday Box Office: तीन दिन में ही रुसलान का हुआ बंटाधार, वीकेंड पर मैदान-बड़े मियां छोटे मियां को मिला फायदा