फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Apurva Mukhija Removes All Instagram Posts Amid Indias got Latent Controversy

Apoorva Mukhija: अपूर्वा मखीजा ने उठाया बड़ा कदम, 'आईजीएल' विवाद के बाद इंस्टाग्राम से डिलीट कीं सारी पोस्ट

Wed, 02 Apr 2025 12:59 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 02 Apr 2025 12:59 AM IST
सार

Apoorva Mukhija Deletes All Pics: अपूर्वा मखीजा ने हाल ही में एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से सभी पोस्ट डिलीट कर दी हैं।
 

विज्ञापन
Apurva Mukhija Removes All Instagram Posts Amid Indias got Latent Controversy
अपूर्वा मखीजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा ने हाल ही में अपने फैंस को हैरान कर दिया है। दरअसल, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी सभी पोस्ट डिलीट कर दी हैं। इंडियाज गॉट लैटेंट (आईजीएल) विवाद में फंसी अपूर्वा ने 1 अप्रैल को बिना कोई घोषणा किए अपने इंस्टाग्राम से सारी पोस्ट हटा दीं। 
विज्ञापन

Katrina Kaif: कैटरीना ने एक दिन देर से दी ईद की मुबारकबाद, फिर भी अभिनेत्री पर फिदा नजर आए फैंस
विज्ञापन


तरह-तरह की लग रहीं अटकलें
इस कदम से उनके फॉलोअर्स के बीच हलचल मच गई है।  कुछ का मानना है कि ये विवाद से जुड़ा है, तो कुछ इसे अप्रैल फूल का मजाक बता रहे हैं। लेकिन अपूर्वा की ओर से अभी तक इस पर कोई सफाई नहीं आई है। अपूर्वा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभी भी 30 लाख फॉलोअर्स हैं, लेकिन उनकी प्रोफाइल अब खाली है। एक वायरल स्क्रीनशॉट में दिख रहा है कि उनके पोस्ट की संख्या शून्य हो गई है। फैंस सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। कोई इसे उनका गुस्सा बता रहा है, तो कोई कह रहा है कि वह जल्द कुछ नया लेकर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Sikandar Collection Day 3: तीसरे दिन भी नहीं बदला 'सिकंदर' का मुकद्दर, मंगलवार को कमाई में आई बड़ी गिरावट


रणवीर की टिप्पणी से शुरू हुआ था विवाद
अपूर्वा का ये फैसला ऐसे वक्त आया है जब आईजीएल विवाद सुर्खियों में है। इस विवाद की शुरुआत रणवीर अल्लाहबादिया (बीयरबाइसेप्स) के एक बयान से हुई थी। रणवीर ने शो में माता-पिता की निजी जिंदगी पर टिप्पणी की, जिससे लोग भड़क गए। इसके बाद उनके और शो से जुड़े क्रिएटर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। महाराष्ट्र साइबर सेल और नेशनल कमीशन फॉर वुमन (एनसीडब्ल्यू) ने अपूर्वा, रणवीर, समय रैना और आशीष चंचलानी जैसे सितारों को समन भी भेजा था। 

रणवीर ने डिजिटल दुनिया मे की वापसी
रणवीर ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद डिजिटल दुनिया में वापसी की। उन्होंने अपने मशहूर पॉडकास्ट द रणवीर शो को फिर से शुरू किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा, “मेरे चाहने वालों का शुक्रिया। यूनिवर्स का शुक्रिया। एक नया अध्याय शुरू - पुनर्जन्म…”। उनकी वापसी पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आई हैं। आशीष चंचलानी जैसे दोस्तों ने उनकी तारीफ की, लेकिन कई लोग अभी भी नाराज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed