फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Apne 2 Cancelled after Dharmendra Death confirms director Anil Sharma

अब नहीं बनेगी धर्मेंद्र से जुड़ी यह फिल्म, अभिनेता के निधन के बाद मेकर्स ने लिया फैसला; निर्देशक ने की पुष्टि

Wed, 26 Nov 2025 11:47 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 26 Nov 2025 11:47 AM IST
सार

Dharmendra: अभिनेता धर्मेंद्र ने 24 नवंबर को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन के बाद एक अपकमिंग फिल्म को बड़ा नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Apne 2 Cancelled after Dharmendra Death confirms director Anil Sharma
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

धर्मेंद्र के निधन की खबर ने न सिर्फ उनके फैंस के लिए एक गहरा खालीपन छोड़ दिया है, बल्कि एक दूसरा बड़ा नुकसान भी हुआ है। अभिनेता के निधन से बॉलीवुड की एक फिल्म पर भी असर पड़ा है। निर्देशक अनिल शर्मा ने पुष्टि की है कि फिल्म 'अपने 2' अब कभी नहीं बनेगी। फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी थी।
विज्ञापन

अपनों के बिना 'अपने 2' नहीं बन सकती
अनिल शर्मा फिल्म 'अपने 2' का निर्देशन करने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने माना है कि फिल्म अब आगे नहीं बढ़ सकती। एचटी से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'अपने तो अपनों के बिना नहीं बन सकती। धरमजी के बिना सीक्वल बनाना नामुमकिन है। सब कुछ ट्रैक पर था और स्क्रिप्ट तैयार थी, लेकिन वह हमें छोड़कर चले गए। कुछ सपने अधूरे रह जाते हैं। उनके बिना यह मुमकिन नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Apne 2 Cancelled after Dharmendra Death confirms director Anil Sharma
अपने - फोटो : एक्स
नहीं शुरू हो पाई फिल्म की शूटिंग
'अपने 2' साल 2007 में बनी फैमिली ड्रामा फिल्म 'अपने' के सीक्वल के तौर पर बनाई जानी थी। 'अपने' में धर्मेंद्र, सनी देओल, बॉबी देओल और करण देओल लीड रोल में थे। वर्षों पहले अनाउंस होने के बावजूद फिल्म 'अपने 2' की शूटिंग शुरू नहीं हुई।

'धुरंधर' में दिखा पाकिस्तानी टाउन ल्यारी का गैंग वॉर, स्थानीय बोले- 'जैसा शूट किया वैसा माहौल...'

विज्ञापन

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म
धर्मेंद्र की आखिरी रिलीज होने वाली फिल्म 'इक्कीस' होगी। इसे श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट किया है। इसमें अगस्त्य नंदा ने एक्टिंग की है। यह फिल्म एक्टर के गुजर जाने के एक महीने बाद 25 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में आएगी।

धर्मेंद्र का निधन
आपको बता दें कि 89 साल के धर्मेंद्र का लंबी बीमारी के बाद 24 नवंबर को निधन हो गया। कुछ दिन पहले ही उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से छुट्टी मिली थी और जब उनकी हालत बिगड़ी तो घर पर ही उनकी देखभाल की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed