फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   AP Dhillon arrived mumbai for The Brown print Tour show will be held mumbai delhi chandigarh

AP Dhillon: ‘द ब्राउनप्रिंट टूर’ के लिए मुंबई पहुंचे एपी ढिल्लों, जानें किन शहरों में होगा शो

Sat, 30 Nov 2024 07:22 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 30 Nov 2024 07:22 PM IST
सार

AP Dhillon: पंजाबी गायक एपी ढिल्लों अपने कॉन्सर्ट के लिए मुंबई पहुंच चुके हैं। वह 7 दिसंबर से मुंबई में अपना पहला कॉन्सर्ट करेंगे।   
 

विज्ञापन
AP Dhillon arrived mumbai for The Brown print Tour show will be held mumbai delhi chandigarh
एपी ढिल्लों - फोटो : इंस्टाग्राम @apdhillon

विस्तार

पंजाबी गायक एपी ढिल्लों अपने बहुप्रतीक्षित ‘द ब्राउनप्रिंट टूर’ के लिए मुंबई पहुंच चुके है। एयरपोर्ट पर उन्हें स्पॉट किया गया। बाहर निकलने के बाद उन्होंने गर्मजोशी से फोटोग्राफरों का स्वागत किया। उनके साथ उनके संगीत सहयोगी शिंदा कहलों भी नजर आएं। 
विज्ञापन


सितंबर में की थी टूर की घोषणा
इस वर्ष सितंबर में एपी ढिल्लों ने अपने भारत दौरे की घोषणा की। इंस्टाग्राम पर गायक ने अपनी उत्सुकता साझा की। उन्होंने कहा, "मैं वहां वापस जाने का इंतजार कर रहा था जहां से यह सब शुरू हुआ था। उन प्रशंसकों के लिए जिन्होंने मुझे वह बनाया जो मैं हूं। उस जगह पर जहां मैं हमेशा अपना घर कहूंगा। इंडिया लेट्स गो!"
विज्ञापन

Zarina Wahab: जब राधा का किरदार निभाने के लिए जरीना वहाब ने छोड़ा नॉनवेज, जानिए क्या थी पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


 

AP Dhillon arrived mumbai for The Brown print Tour show will be held mumbai delhi chandigarh
एपी ढिल्लों मुंबई पहुंचे - फोटो : एएनआई
इन शहरों में करेंगे प्रदर्शन
एपी ढिल्लों का यह टूर 7 दिसंबर को मुंबई में शुरू होगा, उसके बाद 14 दिसंबर को नई दिल्ली में पहला प्रदर्शन होगा और 21 दिसंबर को चंडीगढ़ में इसका समापन होगा। ढिल्लों लंबे समय से रहे अपने सहयोगी शिंदा कहलों के साथ प्रदर्शन करेंगे। टूर को लेकर अपना उत्साह व्यक्त करते हुए, ढिल्लों ने कहा, "मैं अपने दौरे के लिए भारत लौटने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। भारतीय प्रशंसकों से मुझे जो प्यार और समर्थन मिला है, वह बहुत बढ़िया है। मैं उनके साथ फिर से जुड़ने और ‘द ब्राउनप्रिंट लाइव’ की ऊर्जा साझा करने का इंतजार नहीं कर सकता।" 

एपी ढिल्लों के घर के बाहर फायरिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ महीने पहले जब एपी ढिल्लों ने सलमान खान के साथ गाना बनाया था। उसके बाद गायक के कनाडा वाले घर के बाहर फायरिंग हुई थी। 2021 में अपने डेब्यू के बाद यह ढिल्लों का भारत में दूसरा दौरा है।
Rajkummar Rao: राजकुमार राव ने आदित्य निंबालकर के साथ मिलाया हाथ, इस ओटीटी पर रिलीज होगी अभिनेता की फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed