फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anupam Kher Welcomes Boman Irani As Raza Saab In His Directorial Debut Film Tanvi The Great

Tanvi The Great: अनुपम खेर की ‘तन्वी द ग्रेट’ में हुई इस दिग्गज एक्टर की एंट्री, मेकर्स ने ऐसे किया वेलकम

Tue, 06 May 2025 05:10 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 06 May 2025 05:10 PM IST
सार

Anupam Kher: अनुपम खेर की पहली निर्देशित फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ में गेम ऑफ थ्रोन्स के एक्टर के बाद अब बॉलीवुड के एक दिग्गज अभिनेता की एंट्री हुई है। जानिए कौन है ये अभिनेता।

विज्ञापन
Anupam Kher Welcomes Boman Irani As Raza Saab In His Directorial Debut Film Tanvi The Great
तन्वी द ग्रेट - फोटो : इंस्टाग्राम-@anupampkher

विस्तार

अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपनी बतौर निर्दशक पहली फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को लेकर चर्चाओं में हैं। कुछ दिन पहले ही फिल्म में तन्वी की मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री शुभांगी दत्त का लुक जारी किया गया था। जिसे अभिनेत्री काजोल ने जारी किया था। इसके बाद अनुपम खेर की इस फिल्म में ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के मशहूर अभिनेता इयान ग्लेन की भी एंट्री हो चुकी है। जिनका पोस्टर जारी किया गया था। अब अनुपम खेर की ‘तन्वी द ग्रेट’ में एक और दिग्गज कलाकार की एंट्री हुई है। जिसे खुद अनुपम खेर ने जारी किया है।

विज्ञापन

अनुपम खेर ने जारी किया बोमन ईरानी का फर्स्ट लुक
फिल्म के निर्देशक अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म में नए बॉलीवुड एक्टर के एंट्री करने की जानकारी दी है। साथ ही एक्टर के किरदार का भी खुलासा किया है। ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि अभिनेता बोमन ईरानी हैं। फिल्म में बोमन ईरानी रजा साहब का किरदार निभाएंगे। बोमन ईरानी का फिल्म में स्वागत करते हुए अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर बोमन ईरानी के लुक को जारी करते हुए एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)




यह खबर भी पढ़ें: Priyanka at Met Gala 2025: बेटी ने बुलाया सिंड्रेला तो प्रियंका ने दिया तोहफा, बैक स्टेज सुनाया मजेदार किस्सा

अनुपम खेर ने बोमन ईरानी का जताया आभार
इस पोस्ट में अनुपम खेर ने बोमन ईरानी के साथ अपनी अच्छी दोस्ती के बारे में बात की और उन्हें जीवन भर की संपत्ति बताया। पोस्ट में अनुपम ने लिखा, “बोमन ईरानी न केवल एक बेहतरीन अभिनेता हैं, बल्कि एक बेहतरीन इंसान भी हैं। सेट पर उनके जैसा दोस्त होना जीवन भर के लिए एक संपत्ति है। जब मैंने उन्हें ‘तन्वी द ग्रेट’ का आइडिया सुनाया तो उन्होंने तुरंत कहा कि वह हमारी फिल्म का हिस्सा होंगे। फिल्म में उनकी मौजूदगी और अभिनय लाजवाब है। हर शॉट के बाद उनका सराहना भरा इशारा मेरे लिए बहुत मायने रखता है। रजा साहब को इतने प्यार से मानवीय, संवेदनशील और प्यारा बनाने के लिए बोमन का शुक्रिया। आपने किरदार में जो गहराई लाई है, वह तन्वी को बेहतरीन बनाती है। थैंक्यू।”

यह खबर भी पढ़ें: Tanvi The Great:अनुपम खेर की 'तन्वी द ग्रेट' में शामिल हुए 'गेम ...

 

रिलीज डेट नहीं हुई जारी
अनुपम खेर द्वारा निर्देशित ‘तन्वी द ग्रेट’ में  शुभांगी दत्त प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। ये उनकी पहली फिल्म है। फिल्म में ऑस्कर विजेता संगीतकार एमएम करीम ने संगीत दिया है। हालांकि, अभी तक फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed