Anupam Kher: कान में आज दिखाई जाएगी अनुपम की फिल्म, वीडियो शेयर कर भावुक हुए; कहा- ‘ऐसी फिल्में बनाना मुश्किल’
Tanvi the Great: अभिनेता अनुपम खेर की फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' बनकर तैयार है। फिल्म कान फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी। इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है।
विस्तार
अभिनेता अनुपम खेर की फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' कान फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी। इससे पहले अनुपम खेर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर की है। इसके साथ उन्होंने अपना एक वीडियो भी शेयर किया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?
अनुपम खेर ने क्या कहा?
अनुपम खेर ने जो वीडियो शेयर किया उसमें उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है 'आज 17 मई है। आज शाम साढ़े आठ बजे कान फिल्म फेस्टिवल में मेरी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' का वर्ल्ड प्रीमियर है। इस फिल्म की कहानी आपको पता लगेगी। मैंने 22 साल पहले एक फिल्म बनाई थी 'ओम जय जगदीश' मैंने सोचा कि मैं वह कहानी बनाना चाहता हूं जिसे पहले मैं महसूस करूं। आज के दौर में दिल से निकली हुई फिल्म बनाना बहुत मुश्किल है।'
विज्ञापन विज्ञापन
पोस्ट के कैप्शन में लिखी दिल की बात
अनुपम खेर ने जो वीडियो शेयर की है उसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है 'आज हमारी फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियम कान फिल्म फेस्टिवल में है! मन में कुछ बातें थी जो हमेशा की तरह आपके साथ शेयर करना चाहता था। आप सब अपना प्यार, अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद भेजिए! जय भारत! जय हिन्द!'
यह खबर भी पढ़ें: Cannes: हॉलीवुड स्टार रॉबर्ट डी नीरो ने चूमे अनुपम खेर के गाल, गले लगाकर पीठ थपथपाई, एक्टर बोले- धन्य हो गया
अभिनेता ने फिल्म की तारीफ की
अनुपम खेर ने अंग्रेजी में लिखा है 'तन्वी द ग्रेट तूफानों के बारे में नहीं है। यह उनसे पार पाने के बारे में है। यह किसी और को अपनी परेशानी से प्रभावित न होने देने के बारे में है। यह अपने आप पर अपने विश्वास को परखने के बारे में है। यह आशावाद और उम्मीद के बारे में है। यह अराजकता के बीच अपना रास्ता खोजने के बारे में है।'
'तन्वी द ग्रेट' के बारे में
आपको बता दें कि फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' बॉलीवुड की ड्रामा फिल्म है। इसे अभिनेता अनुपम खेर ने निर्देशित किया है। इसके निर्माता भी वही हैं। फिल्म में अनुपम खेर, शुभांगी दत्त ने अहम किरदार निभाया है।