फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anupam kher meets hollywod star robert de niro in cannes film festival and they hugged each other

Cannes: हॉलीवुड स्टार रॉबर्ट डी नीरो ने चूमे अनुपम खेर के गाल, गले लगाकर पीठ थपथपाई, एक्टर बोले- धन्य हो गया

Fri, 16 May 2025 04:37 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 16 May 2025 04:37 PM IST
सार

Anupam Kher met Robert De Niro: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर इस समय कान में मौजूद हैं। हाल ही में अभिनेता की मुलाकात हॉलीवुड सुपरस्टार रॉबर्ट डी नीरो से हुई। इस मुलाकात का एक दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। 

विज्ञापन
Anupam kher meets hollywod star robert de niro in cannes film festival and they hugged each other
अनुपम खेर और रॉबर्ट डी नीरो - फोटो : एक्स

विस्तार

हॉलीवुड के दिग्गज स्टार रॉबर्ट डी नीरो को कान फिल्म फेस्टिवल में पाम डी’ओर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसे लेकर बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने उन्हें बधाई देते हुए एक्टिंग का गॉडफादर बताया था और अपना दोस्त भी कहा था। अब कान में अनुपम खेर की मुलाकात रॉबर्ट से हुई है, जिसका एक शानदार वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में हॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर को गाल पर चूमते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


रॉबर्ट ने अनुपम खेर को किया किस
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह हॉलीवुड सुपरस्टार रॉबर्ट डी नीरो से मिलते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि वह रॉबर्ट से मिलकर बहुत खुश हैं और वह बहुत सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें उनके जैसा दोस्त मिला। इसके अलावा अभिनेता ने कहा कि कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं कि वो जब भी मिलते हैं तो उसी गर्मजोशी से शुरू होते हैं, जैसे पिछली बार मिले थे। इतना कहने के दौरान अनुपम खेर, रॉबर्ट से गले मिलते हैं और रॉबर्ट उन्हें एक प्यारा सा किस गाल पर करते हैं। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)




यह खबर भी पढ़ें: Amaal Malik: डिप्रेशन के बाद परिवार से रिश्ता तोड़ने पर अमाल मलिक ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरे माता-पिता को..'

अनुपम ने रॉबर्ट को बताया सबसे महान एक्टर
अनुपम खेर ने यह वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि उनका कान के दौरान सबसे महान अभिनेता से गले मिलना हुआ। इसके आगे अभिनेता ने कहा, ‘कान में अपने दोस्त रॉबर्ट डी नीरो, उनकी पत्नी टिफनी और उनकी खूबसूरत बेटी जिया से मिलना सबसे अद्भुत एहसास था। उनके प्यार और स्नेह ने मेर दिल को छू लिया। कान फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन पर सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार पाम डी'ओर पुरस्कार जीतने के लिए उन्हें बधाई।’

यह खबर भी पढ़ें: Madhuri Dixit: जमशेदपुर के फैन ने अलग ढंग से मनाया माधुरी दीक्षित का जन्मदिन, जानकर अभिनेत्री भी होंगी खुश

'तन्वी द ग्रेट' फिल्म का पोस्टर दिखाया
अनुपम खेर ने आगे कहा कि रॉबर्ट जैसा दोस्त पाना उनके लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘रॉबर्ट को कान में 'तन्वी द ग्रेट' के प्रीमियर के बारे में बताया और वो फिल्म के क्रू मेंबर्स से भी मिले। उन्हें हमारी फिल्म का पोस्टर पंसद आया (जो कल रिलीज होने वाला है)। आपके प्यार, गर्मजोशी, शानदार गले लगाने के लिए, स्वादिष्ट लंच और इतने सालों में आपकी शानदार एक्टिंग के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद मिस्टर डी नीरो।’ 

तन्वी द ग्रेट के बारे में
'तन्वी द ग्रेट' में एक बड़ी स्टारकास्ट वाली फिल्म है। जिसका निर्देशन अनुपम खेर कर रहे हैं। फिल्म में तन्वी के किरदार में शुभांगी दत्त, बोमन ईरानी, इयान ग्लेन, जैकी श्रॉफ, नासिर, पल्लवी जोशी, करन ठक्कर और अरविंद स्वामी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘तन्वी द ग्रेट’ की अभी तक रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed