Anupam Kher: 'ज्यादा से ज्यादा लोग आपको 'बेवकूफ' कहेंगे', उदयपुर में युवाओं को प्रेरित करते नजर आए अनुपम खेर
Anupam Kher: अभिनेता अनुपम खेर हाल ही में उदयपुर में छात्रों को प्रेरित करते नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी शेयर की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनुपम खेर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और अक्सर प्रेरित करने वाले पोस्ट साझा करते हैं। आज शुक्रवार को उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने युवाओं को प्रेरित करने वाली बात कही हैं। दरअसल, अनुपम खेर हाल ही में उदयपुर में एक कॉलेज के कार्यक्रम में शामिल हुए और यहां छात्रों से रूबरू हुए।
यह खबर भी पढ़ें:
Hazel Keech Birthday: छुट्टियां बिताने आईं हेजल कीच को यूं रास आया भारत, बेहद फिल्मी है युवराज संग प्रेम कहानी
सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो पोस्ट की है। वीडियो में वे एक छात्र को अपने पास बुलाते हैं। उससे नाम पूछते हैं। इस दौरान छात्र घबराता हुआ अपना नाम लेता है। अनुपम खेर उसे प्रेरित करने वाली बातें कहते हैं और ऊंची आवाज में बोलने को कहते हैं। वे कहते नजर आए, 'जोर से बोलो। तेज आवाज में। ज्यादा से ज्यादा लोग बेवकूफ ही तो बोलेंगे'। अभिनेता ने छात्र को एक शब्द में खुद के बारे में बताने को कहा तो छात्र ने खुद को 'इंट्रोवर्ट' बताया। इसके बाद अनुपम खेर ने काफी प्रेरित करने वाली बातें कहीं।
17 वर्षीय छात्र को किया प्रेरित
इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'एंजाइटी एक ऐसा शब्द है, जो मैं इन दिनों युवा लड़कों और लड़कियों से अक्सर सुनता हूं। कल रात उदयपुर में एक कार्यक्रम में मैंने 17 वर्षीय बच्चे गर्वित को देखा। उससे जब खुद को एक शब्द में बताने के लिए लिए कहा गया, तो उसने खुद को 'इंट्रोवर्ट' कहा। यहां समस्या यह है कि हर किसी को पसंद किए जाने की जरूरत है। और यह असंभव है! व्यक्तिगत रूप से आप जो हैं, उसमें सहज होना है'।
यह खबर भी पढ़ें:
Sohum Shah: रियल एस्टेट का कारोबार छोड़ फिल्मी दुनिया में रखा कदम, इस फिल्म के निर्माण में बिक गई प्रॉपर्टी
बोले- जैसे हैं खुद को वैसे ही पसंद करें
अनुपम खेर ने आगे कहा, 'इंट्रोवर्ट होना भी आपकी ताकत हो सकती है! केवल तभी जब आप इसे अपनाएं। खुद को पसंद करें। आप जैसे हैं उसी रूप में खुद को पसंद करें। जीवन सरल हो जाएगा। और शायद बेहतर भी। आज के लिए इतना ज्ञान काफी है! जय हो'!
यह खबर भी पढ़ें:
Salman Khan: सबसे ज्यादा किससे डरते हैं सलमान खान के भतीजे अयान अग्निहोत्री, बोले- सिकंदर स्टार नहीं बल्कि...