फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anupam Kher met a stranger in Lansdowne his Simplicity and Happiness won actor heart video goes viral

Anupam Kher: लैंसडाउन में अजनबी शख्स से हुई अनुपम खेर की मुलाकात, बोले- 'यह सादगी पहाड़ों में ही दिखेगी'

Fri, 22 Mar 2024 10:49 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 22 Mar 2024 10:49 AM IST
सार

अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो साझा किया है। इसमें वे एक अजनबी शख्स से जो बातचीत कर रहे हैं, वह आपका दिल जीत लेगी।

विज्ञापन
Anupam Kher met a stranger in Lansdowne his Simplicity and Happiness won actor heart video goes viral
अजनबी शख्स से मिले अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों से जुड़े रहते हैं। एक्स और इंस्टाग्राम पर वे अक्सर अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़ी अपडेट साझा करते हैं। आज उन्होंने एक बहुत ही प्यारा वीडियो साझा किया है। इसमें वे न तो अपनी किसी आगामी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, न किसी दोस्त का किस्सा है। अनुपम खेर ने आज एक अजनबी शख्स की वीडियो पोस्ट की, जिससे उनकी मुलाकात उत्तराखंड के लैंसडाउन में हुई। 

विज्ञापन

Sara Ali Khan: भाई इब्राहिम को बॉलीवुड डेब्यू से पहले सारा ने दी ये सलाह, मां अमृता के सुझाव का भी किया खुलासा
विज्ञापन


'लैंसडाउन में एनकाउंटर'
अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो साझा किया है। अनुपम खेर वीडियो में अजनबी शख्स से जो बातचीत कर रहे हैं, वह आपका दिल जीत लेगी। शख्स का नाम है जीत बहादुर। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा है, 'लैंसडाउन में एनकाउंटर: सादगी, भोलापन, मासूमियत, कठिन परिश्रम, बेबाक हंसी, जिंदगी जीने का अपना ही अन्दाज..., यह सब आपको पहाड़ों में या पहाड़ के लोगों में ही देखने को मिलता है'! 
विज्ञापन
विज्ञापन

Sidhu Moosewala: टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर दिखाई गई छोटे सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर, वीडियो देख फैंस हुए गदगद

शख्स की जिंदादिली ने जीता दिल
अनुपम खेर ने आगे लिखा, 'मेरी मुलाकात जीत बहादुर जी से हुई! ये वैसे तो रात का काम करते हैं। मतलब नाईट ड्यूटी। पर इनका फुल टाइम काम खुश रहना है! ऐसे लोगों से कितना कुछ सीखने को मिलता है। प्रभु जीत बहादुर को हमेशा खुश और स्वस्थ रखें! जय हो'! इस वीडियो में अनुपम खेर उस शख्स को कुछ गिफ्ट देने की बात करते भी नजर आए हैं। उन्होंने कहा, 'आप यहां फिर से आना अभी मैं यहां एक महीने तक हूं, मैं आपको कुछ देना चाहता हूं'।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)



यूजर्स ने बांधे तारीफों के पुल
इस पोस्ट पर अनुपम खेर के फैंस उनके सौम्य व्यवहार की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अनुपम सर आप खुशियां बांटते हैं, यह अंदाज निराला है। जीत बहादुर जी को भी प्रणाम'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सही कहा, ऐसे लोगों को देखकर जिंदगी जीने का मन करता है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'पहाड़ों के लोग ऐसे ही होते हैं'। अनुपम खेर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह एक बार फिर निर्देशन में हाथ आजमा रहे हैं। फिल्म का नाम है  'तन्वी द ग्रेट'।  
Thursday Box Office:बॉक्स ऑफिस पर अदा की 'बस्तर' का हाल बेहाल, जानें 'शैतान'-'योद्धा' समेत अन्य फिल्मों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed