Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anupam Kher expresses happiness at appreciation for his Jatayu role in Ramayana says I am extremely pleased

रामायण: 'ईश्वर मेहरबान हैं', जटायु की आवाज बनने पर अभिनेता ने जताई खुशी, फिल्म की आलोचनाओं पर कही ये बात

Fri, 20 Nov 2026 10:23 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 20 Nov 2026 10:23 AM IST
सार

  • फिल्म 'रामायण' में जटायु की आवाज अनुपम खेर ने दी है।
  • दर्शकों की तरफ से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रियाओं पर अभिनेता ने खुशी जताई है।
  • इसके अलावा उन्होंने 'रामायण' की आलोचनाओं पर भी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Anupam Kher expresses happiness at appreciation for his Jatayu role in Ramayana says I am extremely pleased
अनुपम खेर - फोटो : एएनआई

विस्तार

अभिनेता अनुपम खेर ने भी फिल्म 'रामायण' में काम किया है। हालांकि, उन्होंने कोई भूमिका नहीं निभाई है, सिर्फ जटायु पक्षी की आवाज बने हैं। इसके लिए उन्हें काफी तारीफ मिल रही है। अभिनेता ने दर्शकों की प्रतिक्रिया पर खुशी जताई है। साथ ही बताया कि आमतौर पर वे फटाफट डबिंग कर लेते हैं। मगर, इस भूमिका के लिए उन्होंने वक्त लिया।

विज्ञापन
Trending Videos

Anupam Kher expresses happiness at appreciation for his Jatayu role in Ramayana says I am extremely pleased
'रामायण' - फोटो : अमर उजाला

अभिनेता बोले- 'खुशी है कि तारीफ मिल रही हैं'
समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए अनुपम खेर ने कहा कि जटायु का रोल करने पर उन्हें गर्व है। उन्होंने इस किरदार के लिए सिर्फ आवाज के जरिए तकलीफ, बेबसी और अटूट हिम्मत को दिखाने के लिए जरूरी इमोशनल गहराई पर जोर दिया। 
अभिनेता ने कहा, 'जब आप किसी किरदार को दिखा रहे हों, खासकर जटायु जैसा, जो इंसान नहीं है तो सिर्फ आवाज के जरिए उसकी तकलीफ, उसकी जबर्दस्त इच्छाशक्ति और माता सीता को न बचा पाने की उसकी बेबसी को दिखाना जरूरी था। मुझे बहुत खुशी है कि इसे इतनी तारीफ मिल रही है। आम तौर पर तारीफ होने पर मैं शर्माने का नाटक करता हूं, लेकिन इस बार मुझे बिल्कुल भी शर्मीला बनने का मन नहीं कर रहा है। भगवान बहुत मेहरबान हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन

Anupam Kher expresses happiness at appreciation for his Jatayu role in Ramayana says I am extremely pleased
'रामायण' - फोटो : अमर उजाला

सिर्फ आवाज नहीं, आत्मा की जरूरत थी
अनुपम खेर ने किरदार की आवाज की डबिंग के अनुभव पर भी बात की। उन्होंने इसे काफी वक्त लेकर पूरा किया। एक्टर ने कहा, 'आमतौर पर मैं बहुत तेजी से डबिंग पूरी करने के लिए जाना जाता हूं। मैंने पूरी फीचर फिल्मों की डबिंग सिर्फ 8 से 9 घंटे में पूरी की है। लेकिन यहां मैंने काफी समय लिया, क्योंकि इसके लिए सिर्फ आवाज की नहीं, बल्कि आत्मा की जरूरत थी'।

विज्ञापन

Anupam Kher expresses happiness at appreciation for his Jatayu role in Ramayana says I am extremely pleased
'रामायण' - फोटो : अमर उजाला

आलोचनाओं पर क्या कहा?
फिल्म 'रामायण' को काफी प्यार मिल रहा है। कलेक्शन भी अच्छा कर रही है। मगर, कुछ आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है, जिनमें कई दर्शकों ने आरोप लगाया है कि फिल्म में रावण को अधिक व्यापक स्तर पर दिखाया है। इस पर आपत्ति जताई जा रही है। इस आलोचना पर अनुपम खेर ने कहा, 'मुझे पता है कि यह फिल्म दो हिस्सों में बंटी हुई है। आलोचनाओं की मैंने कई क्लिप देखी हैं। मेरा मानना है कि फिल्म अच्छाई बनाम बुराई के आस-पास घूमती है। जब तक आप बुराई को बहुत बड़े लेवल पर नहीं दिखाते, तब तक बुराई पर अच्छाई की जीत उतनी शानदार नहीं होगी। उस अंतर के बिना, इसका कोई मतलब नहीं है'।

बोले- 'दूसरा पार्ट देखकर मिलेगा जवाब'
अभिनेता ने आगे कहा, 'रावण के बारे में डिटेल में बताना और उसे इतने बड़े लेवल पर दिखाना जरूरी है। यह मेरा नजरिया है, क्योंकि जब भगवान राम पार्ट 2 में उसका वध करेंगे, तो दर्शकों को सच में लगेगा कि उन्होंने एक ऐसे इंसान को हराया जो सच में खतरनाक और भ्रष्ट था। इसलिए मैं इसे एक अर्थ के तौर पर देखता हूं। यह कोई बाद में सोचा हुआ काम नहीं है कि उन्होंने अचानक इसे दो हिस्सों में बांटने का फैसला किया। उन्होंने शुरू से ही इसकी प्लानिंग की थी'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed