Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anirudh Ravichander and Kaviya Maran wedding: Newly weds couple thank fans for love and blessings

काव्या-अनिरुद्ध रविचंदर शादी: 'हमारे पास शब्द नहीं...', प्यार और शुभकामनाओं के लिए कपल ने फैंस को कहा शुक्रिया

Fri, 20 Nov 2026 02:46 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 20 Nov 2026 02:46 PM IST
सार

  • Anirudh Ravichander-Kaviya Wedding: म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन शादी के बंधन के बंध गए हैं। 
  • इस नवविवाहित जोड़ी ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की खूबसूरत झलकियां साझा की हैं।
  • इसी के साथ उन्होंने शुभकामनाओं के लिए प्रशंसकों का आभार जताया है।

विज्ञापन
Anirudh Ravichander and Kaviya Maran wedding: Newly weds couple thank fans for love and blessings
अनिरुद्ध रविचंदर-काव्या मारन की शादी की तस्वीर - फोटो : एक्स@anirudhofficial

विस्तार

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन ने अपनी जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत की है। म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध ने सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या के साथ शादी रचाई है। आज शुक्रवार को दोनों ने एक साझा सोशल मीडिया पोस्ट में फैंस का आभार जताया है।

विज्ञापन
Trending Videos

Anirudh Ravichander and Kaviya Maran wedding: Newly weds couple thank fans for love and blessings
अनिरुद्ध रविचंदर-काव्या मारन की शादी की तस्वीर - फोटो : एक्स@anirudhofficial

कपल ने कहा- यह प्यार अपने साथ रखेंगे
काव्या और अनिरुद्ध रविचंदर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने शादी की झलकियां शेयर करते हुए लिखा है, 'आपका प्यार और आशीर्वाद हमारे लिए शब्दों से कहीं अधिक बढ़कर है। इतनी मोहब्बत देखकर हम अभिभूत हैं। दिल भर गया है। इस नई शुरुआत को और भी खास बनाने के लिए आप सभी का शुक्रिया। हम आपका ये बेशुमार प्यार अपने साथ रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Anirudh Ravichander and Kaviya Maran wedding: Newly weds couple thank fans for love and blessings
अनिरुद्ध रविचंदर-काव्या मारन की शादी की तस्वीर - फोटो : एक्स@anirudhofficial

काव्या और अनिरुद्ध ने 11 नवंबर, 2026 को ग्रीस में शादी रचाई। शादी में परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए।

विज्ञापन

Anirudh Ravichander and Kaviya Maran wedding: Newly weds couple thank fans for love and blessings
अनिरुद्ध रविचंदर-काव्या मारन की शादी की तस्वीर - फोटो : एक्स@anirudhofficial

कपल की शादी में कई फिल्मी हस्तियां भी शामिल हुईं। सुपरस्टार रजनीकांत ने भी इस शादी में शिरकत की। अनिरुद्ध और काव्या ने इसकी झलक फैंस के साथ शेयर की है। 

Anirudh Ravichander and Kaviya Maran wedding: Newly weds couple thank fans for love and blessings
अनिरुद्ध रविचंदर-काव्या मारन की शादी की तस्वीर - फोटो : एक्स@anirudhofficial

शादी की तस्वीरों में काव्या मारन काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने वेस्टर्न ड्रेस पहनी है। वहीं, अनिरुद्ध का डैशिंग लुक भी काफी खास है। 

Anirudh Ravichander and Kaviya Maran wedding: Newly weds couple thank fans for love and blessings
अनिरुद्ध और काव्या की शामिल हुईं हस्तियां - फोटो : @sunpictures

बता दें कि काव्या और रविचंदर की शादी के समारोह में कई दिग्गज शामिल हुए थे। सुपरस्टार रजनीकांत के अलावा तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी शादी में शामिल हुए। इस शादी समारोह में तमिल फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति जगत के कई जाने-माने चेहरे शामिल हुए। 

Anirudh Ravichander and Kaviya Maran wedding: Newly weds couple thank fans for love and blessings
अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन - फोटो : सोशल मीडिया

अनिरुद्ध के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें सबसे पहले बड़ी लोकप्रियता 'कोलावरी डी' गाने से मिली थी। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अच्छी पकड़  बनाई। उन्होंने कैथी', 'लियो' और 'विक्रम' समेत कई हिट फिल्मों के लिए गाने और बैकग्राउंड म्यूजिक दिया। शाहरुख खान की 'जवान' का म्यूजिक भी इन्होंने ही तैयार किया। फिर, रजनीकांत की बीते साल आई 'कुली' का म्यूजिक दिया। हालिया काम की बात करें तो रजनीकांत की 'जेलर 2' में भी अनिरुद्ध का ही म्यूजिक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed