फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   anil kapoor begins prep for next film subedaar practice action scene before bigg boss ott 3 premiere drops pic

Subedaar: 'सूबेदार' बन एक्शन अवतार दिखाएंगे अनिल कपूर, 'बिग बॉस ओटीटी 3' से पहले शुरू की फिल्म की तैयारी

Mon, 17 Jun 2024 05:31 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 17 Jun 2024 05:31 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने अपनी अगली फिल्म 'सूबेदार' के लिए तैयारी शुरू कर दी है। अभिनेता आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेते हुए नजर आ रहे हैं। अनिल ने अपनी एक तस्वीर भी साझा की।

विज्ञापन
anil kapoor begins prep for next film subedaar practice action scene before bigg boss ott 3 premiere drops pic
सुबेदार - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने घोषणा की है कि उन्होंने अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू कर दिया है। अभिनेता 'सुबेदार' पर काम कर रहे हैं। उन्होंने इस फिल्म पर काम रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' के प्रीमियर से कुछ दिन पहले शुरू किया है। 'बिग बॉस ओटीटी 3' से अनिल बतौर होस्ट डेब्यू कर रहे हैं। अब अगले कुछ महीनों तक अनिल अपने दोनों परियोजनाओं पर काम करते रहेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

तस्वीर साझा कर दिया अपडेट
अनिल कपूर ने 'सुबेदार' की तैयारी करते हुए इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की और इसकी इसकी घोषणा की। अभिनेता आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में वे अपने ट्रेनर की गर्दन पकड़े हुए इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ अभिनेता ने लिखा, 'अभी तो हाथ उठा ही कहां है, यह तो बस तैयारी है।' उन्होंने यह भी बताया कि यह उनकी आगामी फिल्म 'सूबेदार' की तैयारी के लिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म की कहानी और निर्माता
वहीं फिल्म की कहानी के बारे में बात करें तो सुरेश त्रिवेणी द्वारा निर्देशित 'सूबेदार' एक ऐसे व्यक्ति के बारे में है, जो कभी देश के लिए लड़ा था। अब उसका सामना दुश्मनों से है, जो उसके घर और परिवार को नष्ट करना चाहते हैं। अभी तक फिल्म के लिए अनिल कपूर के अलावा किसी अन्य अभिनेता की पुष्टि नहीं हुई है। यह फिल्म अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट, ओपनिंग इमेज और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित है। 'सूबेदार' के निर्माता विक्रम मल्होत्रा, सुरेश त्रिवेणी और अनिल कपूर हैं। वहीं त्रिवेणी ने निर्देशक के रूप में कमान संभाली है। पटकथा त्रिवेणी और प्रज्वल चन्द्रशेखर ने मिलकर लिखी है। फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा होनी अभी बाकी है।
Actress: अदाकारी में नंबर वन ये हसीनाएं कुकिंग में हैं जीरो, लिस्ट में प्रियंका-विद्या समेत इनका नाम शामिल

विज्ञापन

'बिग बॉस ओटीटी 3' के लिए उत्साहित अनिल
वहीं बात करें 'बिग बॉस ओटीटी 3' के तो अनिल इसके जरिए होस्ट के तौर पर काम करने के लिए उत्साहित हैं। 'बिग बॉस ओटीटी 3' शो 21 जून से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा। यह शो हर रोज रात 9 बजे सिर्फ प्रीमियम यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि प्रतियोगियों की पूरी सूची अभी तक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि अंजलि अरोड़ा, शहजादा धामी, शोएब इब्राहिम, अंजुम फकीह, जेसन शाह, साई केतन राव, सना मकबूल, यूट्यूबर अरमान मलिक और सोनम खान इस सीजन में शो में भाग लेंगे। निर्माताओं ने अभी तक प्रतिभागियों की पुष्टि करने वाली आधिकारिक सूची जारी नहीं की है। 21 जून को शो के प्रीमियर से पहले इस सप्ताह के दौरान यह सूची जारी की जाएगी।
Kairvina Sharma: 'गदर' के निर्देशक की बिटिया का कमाल, इंटरनेट पर छाया कैरविना का गाना 'ब्रोकन 'ट्रीहाउस'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed