Sonu Sood: आंध्र प्रदेश बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए सोनू सूद, सीएम चंद्रबाबू नायडू ने जताया अभिनेता का आभार
एक्टर सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लोगों से अपील की है। एक्टर के इन प्रयासों के लिए आंध्र प्रदेश के सीएम ने उनकी तारीफ की है।
विस्तार
आंध्र प्रदेश व तेलंगाना में बाढ़ से व्यापक नुकसान हुआ है। हजारों लोग विस्थापित हुए हैं। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बॉलीवुड सितारे भी हाथ बढ़ा रहे हैं। जूनियर एनटीआर से लेकर अल्लू अर्जुन तक साउथ इंडस्ट्री के कई सितारों ने बड़ी धनराशि सीएम राहत कोष में जमा कराई है। हमेशा जरूरतमंदों की मदद को आगे रहने वाले एक्टर सोनू सूद भी बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए हैं और अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। अभिनेता के प्रयासों की आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने भी सराहना की है।
एक्टर सोनू सूद ने कल बुधवार को एक वीडियो जारी किया था, इसमें वे आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बात करते नजर आए। एक्टर ने लिखा, 'आंध्र प्रदेश और तेलंगाना बाढ़ के चलते बुरे हालात का सामान कर रहे हैं, जरूरत की इस घड़ी में हम उनके साथ खड़े हैं'। वीडियो में एक्टर कहते दिख रहे हैं कि बाढ़ के चलते आंध्र और तेलंगाना में कई लोगों के घर उजड़ गए, उनके पास रहने को जगह नहीं, खाने को कुछ नहीं, उनकी जिंदगी को वापस पटरी पर लाने के लिए हम कोशिश कर रहे हैं कि जल्द से जल्द ज्यादा से ज्यादा मदद वहां तक पहुंच पाए'।
I greatly appreciate your gesture, @SonuSood. Thank you for taking the initiative to help our people and also inspiring countless others to do so. Your help will go a long way in comforting our people in their time of need. #2024APFloodsRelief#AndhraPradesh https://t.co/wBSggYYuEh
— N Chandrababu Naidu (@ncbn) September 4, 2024
सीएम ने साझा किया एक्टर का पोस्ट
एक्टर सोनू सूद का यह वीडियो सीएम चंद्रबाबू नायडू ने अपनी टाइमलाइन पर शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'आपके ये प्रयास सराहनीय हैं। हमारे लोगों की मदद करने की पहल करने और अनगिनत अन्य लोगों को ऐसा करने के लिए प्रेरित करने के लिए आपका तले दिल से धन्यवाद। आपकी मदद हमारे लोगों को उनकी जरूरत के समय में काफी मददगार साबित होगी'।
Hugh Jackman: 56 का होने से पहले ह्यू जैकमैन ने दिखाए एब्स, यूजर ने पूछा- वर्कआउट प्लान मिल सकता है क्या
'गरीबों के मसीहा' हैं सोनू सूद
यह पहली बार नहीं है, जब सोनू सूद इस तरह मदद करने के लिए आगे आए हैं। वे लंबे वक्त से जरूरतमंदों की मदद के लिए इसी तरह प्रयास कर रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के उपचार की बात हो या अन्य किसी तरह की जरूरत में अभिनेता इसी तरह मदद करते हैं। समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने के चलते सोनू सूद को 'गरीबों का मसीहा' भी कहा जाने लगा है।