Rise And Fall: अनाया बांगड़ को मिली सुसाइड करने की धमकियां, बोलीं- ‘30-40 हजार लोगों ने शादी के प्रस्ताव दिए’
Anaya Bangar In Rise And Fall: हाल ही में राइज एंड फॉल शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें अनाया बांगड़ खुद को मिले हजारों शादी के प्रस्तावों का खुलासा कर रही हैं। जानिए पूरी खबर।
विस्तार
इन दिनों रियलिटी शो राइज एंड फॉल काफी चर्चाओं में बना हुआ है। शो में आए दिन कुछ ना कुछ ऐसे खुलासे होते हैं, जो दर्शकों को हैरान कर देते हैं। आज गुरुवार के दिन शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अनाया बांगड़ अपनी पर्सनल लाइफ में हुई अजीब घटनाओं का खुलासा कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें हजारों लोगों ने शादी का प्रस्ताव भेजा और कुछ ने तो इसे स्वीकार ना करने पर अनाया को धमकियां भी दीं।
‘बिल्कुल सच बोलती हूं’
राइज एंड फॉल शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें आकृति नेगी और अनाया बांगर बात करती दिख रही हैं। वीडियो की शुरुआत में आकृति, अनाया से पूछती हैं, ‘वो कंटेट बनाती हैं?’ इसके जवाब में अनाया ने कहा, ‘हां, मैं वहां बिल्कुल सच बोलती हूं।’ फिर आकृति ने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया पर कैसी प्रतिक्रिया मिलती है? इसके जवाब में अनाया ने कहा कि जितना नापसंद लोग उन्हें कमेंट सेक्शन में करते हैं, उतना ही प्यार उन्हें लोग डीएम में भेजते हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
30-40 हजार लोगों ने शादी के लिए किया प्रपोज
आगे अनाया ने बताया, ‘मुझे अबतक 30-40 शादी के प्रस्ताव आ चुके हैं। बिना कुछ जाने बिना कहते हैं कि मैं आपसे शादी करना चाहता हूं, नहीं तो अपने आप को जान से मार डालूंगा।’ इतना सुनकर आकृति हैरान हो जाती हैं, फिर दोनों हंसने लगते हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Anupamaa: कैंसर से जूझ रही देविका के लिए साथ आईं अनुपमा और बेटी राही, क्या फिर से जुड़ेगी टूटे रिश्तों की डोर?
ये कंटेस्टेंट्स आ रहे नजर
‘राइज एंड फॉल’ शो में कीकू शारदा, कुब्रा सैत, अनाया बांगर, अरबाज पटेल, आरुष भोला, बाली, आकृति नेगी, अर्जुन बिजलानी, धनश्री वर्मा, आदित्य नारायण, आहना कुमरा, नयनदीप रक्षित, अरबाज पटेल जैसे सेलेब्स मौजूद हैं। साथ ही आपको बताते चलें कि पवन सिंह भी शो में मौजूद थे, जिन्होंने शो बीच में ही छोड़ दिया।