फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   amitabh bachchan reveals jaya bachchan reaction mere angne mein laawaris kaun banega crorepati

अमिताभ बच्चन को इस गाने की वजह से पड़ी थी पत्नी जया से डांट, बिग बी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

Sat, 11 Oct 2025 06:58 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 11 Oct 2025 06:58 PM IST
सार

Amitabh Bachchan Birthday: केबीसी के मंच पर बिग बी ने एक ऐसा पुराना किस्सा सुनाया जिसे सुनकर फैंस भी हंसने लगे। दरअसल अमिताभ बच्चन ने अपने जन्मदिन वाले खास एपिसोड में बताया कि 'मेरे अंगने में' गाने के बाद उन्हें पत्नी से काफी डांट पड़ी थी।

विज्ञापन
amitabh bachchan reveals jaya bachchan reaction mere angne mein laawaris kaun banega crorepati
अमिताभ बच्चन - फोटो : एक्स

विस्तार

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने 83वें जन्मदिन के मौके पर केबीसी के एपिसोड में पत्नी जया बच्चन को लेकर एक दिलचस्प किस्सा सुनाया। दरअसल 'कौन बनेगा करोड़पति 17' के एक खास एपिसोड में जब उनके साथ लेखक जावेद अख्तर और अभिनेता-निर्देशक फरहान अख्तर मौजूद थे, तब बिग बी ने अपनी सुपरहिट फिल्म 'लावारिस' के मशहूर गाने ‘मेरे अंगने में’ से जुड़ी एक पुरानी याद साझा की।
विज्ञापन


जया बच्चन को नहीं पसंद आया था गाना
अमिताभ बच्चन ने बताया कि फिल्म की ट्रायल स्क्रीनिंग के दौरान जब ये गाना चला, तो जया बच्चन नाराज होकर थिएटर से उठकर चली गईं। उन्होंने कहा, 'जब गाना शुरू हुआ, देवी जी सीट से उठीं और सीधे बाहर निकल गईं। बाद में उन्होंने मुझे जमकर डांटा।' अमिताभ ने हंसते हुए कहा कि जया को यह गाना बिल्कुल पसंद नहीं आया था और उन्होंने साफ कहा था, 'तुमने ऐसा गाना करने की हिम्मत कैसे की?'
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Sony LIV (@sonylivindia)

विज्ञापन
विज्ञापन



बिग बी ने निभाए थे महिला किरदार 
दरअसल, फिल्म लावारिस (1981) में अमिताभ ने इस गाने के लिए कई महिला किरदारों के रूप में खुद को सजाया था – छोटी, लंबी, मोटी, पतली हर तरह की औरत के रूप में। उस दौर में यह गाना सुपरहिट हुआ था, लेकिन लगता है कि घर में इसकी कीमत उन्हें चुकानी पड़ी।

15 साल बाद फिर हुई मजेदार घटना
अमिताभ ने मुस्कुराते हुए आगे बताया कि करीब 15 साल बाद जब वो किसी अवॉर्ड फंक्शन में यही गाना परफॉर्म कर रहे थे, तब उन्होंने मंच पर उन सभी प्रकार की महिलाओं को बुलाया जिनका जिक्र गाने में किया गया था। उन्होंने मजाक में कहा, 'जब बारी आई ‘छोटी’ वाली लाइन की, तो मैंने कहा- उसे बुलाने की जरूरत नहीं, वो तो मेरे पास ही है।' इसके बाद उन्होंने जया को मंच पर उठाकर गोद में ले लिया और कहा, 'गोद में उठा लो, बच्चे का क्या काम है।'

यह खबर भी पढ़ें: विजय देवरकोंडा के बाद अब रश्मिका मंदाना के हाथ में दिखी इंगेजमेंट रिंग, फैंस बोले- अब तो खबर पक्की

फिर बिग बी ने हंसते हुए बताया, 'माइक पास था, मुझे लगा अब वो भी कुछ बोलेंगी, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं कहा। वो बस मेरे गालों से लिपस्टिक के निशान साफ कर रही थीं! यही होती है एक पत्नी की असली आदत- बाकी कुछ नहीं दिखता, बस लिपस्टिक के निशान!'


‘टिपिकल वाइफ ट्रेट’ पर अमिताभ का मजाकिया कमेंट
अमिताभ बच्चन ने कहा कि ये वही ‘टिपिकल वाइफ ट्रेट’ है जो हर पति-पत्नी के रिश्ते में झलकता है, जहां प्यार भी है, शिकायत भी, लेकिन रिश्ता हंसी-मजाक में और गहरा हो जाता है। दर्शकों ने इस किस्से पर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ प्रतिक्रिया दी।

अमिताभ-जया की प्रेम कहानी
अमिताभ और जया बच्चन की कहानी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत प्रेम कहानियों में गिनी जाती है। दोनों की मुलाकात एफटीआईआई पुणे में हुई थी, फिर 1971 में फिल्म गुड्डी के सेट पर उनकी दोस्ती प्यार में बदली। जंजीर (1973) की सफलता के बाद दोनों ने उसी साल 3 जून को शादी कर ली। शादी बेहद सादगी से हुई थी, जिसमें केवल परिवार और कुछ करीबी दोस्त मौजूद थे।

वक्त के साथ दोनों ने साथ में कई यादगार फिल्में दीं — अभिमान, शोले, चुपके चुपके, मिली, सिलसिला और कभी खुशी कभी ग़म जैसी फिल्मों ने इनकी जोड़ी को अमर बना दिया। आज दोनों के बच्चे श्वेता नंदा और अभिनेता अभिषेक बच्चन भी इंडस्ट्री में अपने-अपने मुकाम पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed