फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rasika Dugal recently responded on mixed reviews of Ali Fazal Vijay Varma Pankaj Tripathi starrer Mirzapur 3

Rasika Dugal: 'मिर्जापुर 3' को मिली प्रतिक्रियाओं पर बोलीं रसिका, हर तरह की प्रतिक्रिया अच्छी और स्वागत योग्य

Sat, 31 Aug 2024 08:36 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 31 Aug 2024 08:36 AM IST
सार

'मिर्जापुर' के तीसरे सीजन को बाकि अन्य दो सीजन के मुकाबले में थोड़ी कम सराहना मिली है। इस पर सीरीज में बीना त्रिपाठी के किरदार में नजर आईं अभिनेत्री रसिका दुग्गल ने हाल में ही प्रतिक्रिया दी है। 
 

विज्ञापन
Rasika Dugal recently responded on mixed reviews of Ali Fazal Vijay Varma Pankaj Tripathi starrer Mirzapur 3
रसिका दुग्गल - फोटो : इंस्टाग्राम @rasikadugal

विस्तार

'मिर्जापुर' अमेजन प्राइम वीडियो की सबसे लोकप्रिय भारतीय वेब सीरीज में से एक है। दर्शकों के द्वारा इसके पहले और दूसरे सीजन को काफी ज्यादा प्यार मिला था। इसके बाद इस सीरीज का तीसरा सीजन भी इस साल प्रीमियर हुआ। हालांकि, पहले दो सीजन के मुकाबले तीसरे सीजन को दर्शकों से उतना ज्यादा प्यार नहीं मिला। इस पर सीरीज में अहम किरदार में नजर आईं अभिनेत्री रसिका दुग्गल ने हाल में ही अपने विचार साझा किए हैं। 

विज्ञापन


'मिर्जापुर 3' को मिली है मिश्रित प्रतिक्रिया
'मिर्जापुर' में एक से बढ़कर सितारों की लंबी-चौड़ी सूची रही है। अली फजल, पंकज त्रिपाठी, विजय वर्मा आदि कलाकारों के अभिनय से सजी इस सीरीज में रसिका दुग्गल भी बीना त्रिपाठी के किरदार में नजर आईं। इस साल रिलीज हुए तीसरे सीजन में भी उन्होंने अपने किरदार को आगे बढ़ाया। इस सीजन से दर्शकों को काफी ज्यादा उम्मीदें थीं, लेकिन शो को दर्शकों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली। इस पर अभिनेत्री ने बात करते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि हर तरह की प्रतिक्रिया अच्छी है और स्वागत योग्य है। 
विज्ञापन

Alpha: 'अल्फा' के सेट पर साथ दिखीं आलिया और शरवरी, तस्वीर देखकर फैंस का बढ़ा उत्साह
विज्ञापन
विज्ञापन

हर तरह की प्रतिक्रिया अच्छी और स्वागत योग्य है-  रसिका दुग्गल 
दूसरे सीजन की रिलीज के लगभग चार साल के लंबे अंतराल पर इसका तीसरा सीजन रिलीज किया गया था। रसिका दुग्गल ने शो को मिले मिश्रित प्रतिक्रिया पर जवाब देते हुए कहा कि इस शो के फैंस काफी प्रतिबद्ध हैं, शो के तीन सीजन देखने और सराहने के बाद ये शो दर्शकों का भी उतना ही है, जितना उनका है। उन्होंने कहा, दर्शको ने सीजन 3 को पसंद किया है और कुछ ने टिप्पणी की है कि यह उनकी अपेक्षा से कैसे अलग था। मुझे लगता है कि हर तरह की प्रतिक्रिया अच्छी और स्वागत योग्य है।" 

View this post on Instagram

A post shared by Mirzapur Amazon (@yehhaimirzapur)



Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छाप रही 'स्त्री 2', 'खेल खेल में' हुई पूरी तरह फेल
'गुड्डू-बीना के रिश्ते को स्टाइलिश दिखाने का था उद्देश्य'  
पिछले महीने ही अमेजन प्राइम इंडिया ने रसिका और अली फजल की कुछ तस्वीरें जारी की थीं। इन तस्वीरों ने दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया था। लोग कयास लगाने लगे थे कि इसके आने वाले सीजन में निर्माता जरूर कुछ नया प्लान कर रहे हैं। इस पर बात करते हुए रसिका ने खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें अच्छा लगता है कि मिर्जापुर से जुड़ा हर पोस्ट इस शो को लेकर एक नई चर्चा को जन्म देता है। उन्होंने कहा, "मुझे अच्छा लगता है कि मिर्ज़ापुर के बारे में हर पोस्ट आने वाले समय के बारे में बातचीत को बढ़ावा देती है। हमारे पास सबसे अच्छे दर्शक है। इन तस्वीरों का उद्देश्य गुड्डू-बीना के रिश्ते को अब तक के स्टाइलिश रूप में पेश करना था।"

Amrita Pritam: अपनी जिंदगी को अपने ढंग से जीने का साहस दिखाया, सामाजिक बंधन भी तोड़े और कलम से बिखेर दिया जादू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed