{"_id":"67b037b9d9b9ed90ba019206","slug":"amid-ranveer-allahbadia-and-samay-raina-controversy-kapil-sharma-old-joke-video-on-parents-viral-social-media-2025-02-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ranveer Allahbadia: ‘सभी करें तो रास लीला समय करे तो कैरेक्टर ढीला’, IGL विवाद के बीच कपिल की क्लिप वायरल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ranveer Allahbadia: ‘सभी करें तो रास लीला समय करे तो कैरेक्टर ढीला’, IGL विवाद के बीच कपिल की क्लिप वायरल
Sat, 15 Feb 2025 12:25 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:25 PM IST
सार
Ranveer Allahbadia: ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में रणवीर इलाहाबादिया के आपत्तिजनक विवाद के बीच कपिल शर्मा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कपिल भी कुछ इस तरह का जोक करते हुए नजर आते हैं। इस पर नेटिजन्स ने कहा कि सिर्फ समय को ही क्यों टारगेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
रणवीर इलाहाबादिया और कपिल शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में रणवीर इलाहाबादिया के माता-पिता को लेकर आपत्तिजनक बयान ने उन्हें मुश्किलों में डाल दिया है। एक तरफ सोशल मीडिया पर उनका जमकर विरोध हो रहा है। दूसरी ओर वह कानूनी पचड़े में फंसते भी नजर आ रहे हैं। रणवीर और समय रैना के शो को बंद करने की भी अपील की जा रही है। हालांकि, सोशल मीडिया पर इस मामले में दो पक्ष सामने आ रहे हैं। एक वह जो रणवीर और समय का विरोध कर रहे हैं और दूसरे वह जिनका कहना है कि सिर्फ इन्हें ही क्यों टार्गेट किया जा रहा है और भी कई ऐसे शो हैं, जो इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी कर चुके हैं। इस बीच नेटिजन्स के एक वर्ग ने कपिल शर्मा का एक पुराना वीडियो खोज निकाला है, जिसमें उन्होंने माता-पिता को लेकर आपत्तिजनक संकेत दिया था।
कपिल शर्मा का पुराना वीडियो सामने आया
रणवीर के आपत्तिजनक बयान मामले के बाद सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा के शो से एक क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने माता-पिता को लेकर भद्दा कमेंट किया था। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने टिप्पणी की कि कैसे यह जोक नेशनल टीवी पर प्रसारित हो गया।
यह खबर भी पढ़ें: IGL: रणवीर इलाहाबादिया से पहले कनन गिल ने भी जैकी भगनानी से पूछा था यही सवाल, पुराना वीडियो हो रहा वायरल

कपिल शर्मा पर नेटिजन्स के किए कमेंट
- फोटो : एक्स
कपिल और समय के शो की तुलना की
सोशल मीडिया पर एक वर्ग ने कपिल के जोक को रणवीर इलाहाबादिया के द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी में समानताएं बताई हैं। कुछ लोगों ने इस साफ तौर पर अश्लील भी कहा है।
यह खबर भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia Row: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे रणवीर इलाहाबादिया, सभी एफआईआर को साथ जोड़ने के लिए दायर की याचिका
समय रैना ने अधिकारियों के सहयोग की बात की
स्टैंड अप कॉमेडियन और ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के होस्ट और निर्माता समय रैना ने शो के सभी एपिसोड यूट्यूब से हटा दिए हैं। विवाद होने के बाद समय ने एक बयान में कहा कि वह जांच में सभी जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करेंगे।