फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranveer Allahbadia Moves SC To Club all FIRs Lodged Against Him over offensive comment on indias got Latent

Ranveer Allahbadia Row: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे रणवीर इलाहाबादिया, सभी एफआईआर को साथ जोड़ने के लिए दायर की याचिका

Fri, 14 Feb 2025 11:15 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 14 Feb 2025 11:15 AM IST
सार

यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने अपनी हालिया अश्लील टिप्पणियों को लेकर पूरे भारत में उनके खिलाफ दर्ज कई एफआईआर को एक साथ जोड़ने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 

विज्ञापन
Ranveer Allahbadia Moves SC To Club all FIRs Lodged Against Him over offensive comment on indias got Latent
रणवीर इलाहाबादिया - फोटो : Instagram

विस्तार

रणवीर इलाहाबादिया ने अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दरअसल, रणवीर इलाहाबादिया 'इंडियाज गॉट लेटेंट' पर किए गए अपनी अभद्र और अश्लील टिप्पणी को लेकर विवादों में फंसे हुए हैं। यूट्यूबर पर अलग-अलग जगह कई केस दर्ज हुए हैं।  पूरे भारत में उनके खिलाफ दर्ज कई एफआईआर को एक साथ जोड़ने के लिए रणवीर अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं। 

विज्ञापन

असम पुलिस ने आज तलब किया
विभिन्न राज्यों में दर्ज कराई गई शिकायतों में रणवीर पर अश्लील और अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है, जिससे जनता में आक्रोश फैल गया है। एएनआई के अनुसार, अधिवक्ता अभिनव चंद्रचूड़ ने शुक्रवार (14 फरवरी) को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष मामले के बारे में बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हैं और असम पुलिस ने उन्हें आज तलब किया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मामले में पहले ही तारीख दी जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो-तीन दिनों में होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि यूट्यूब पर एक कार्यक्रम के दौरान कथित अश्लील टिप्पणियों को लेकर उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकियाें के खिलाफ रणवीर इलाहाबादिया की याचिका पर दो-तीन दिनों में सुनवाई की जाएगी। मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने यूट्यूबर की ओर से पेश अभिनव चंद्रचूड़ से कहा कि वह तत्काल लिस्टिंग के लिए मामलों का मौखिक उल्लेख करने की अनुमति नहीं देता है।

विज्ञापन

कोर्ट का बयान
जब चंद्रचूड़ ने कहा कि असम पुलिस ने दिन के दौरान जांच में शामिल होने के लिए रणवीर को बुलाया है तो सीजेआई ने कहा, 'मैंने पीठ को काम सौंपा है और यह दो-तीन दिनों में (पीठ के समक्ष) आएगा'। असम पुलिस की एक टीम समय रैना को उनके अब हटाए गए यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' को लेकर उत्तर-पूर्वी राज्य में दर्ज एक मामले के सिलसिले में समन जारी करने के लिए पुणे में है। समय रैना का पुणे के बालेवाड़ी में घर है।

रणवीर के बयान पर विवाद
रणवीर इलाहाबादिया हाल ही में समय रैना के शो में आए। इस एपिसोड के दौरान उन्होंने एक प्रतिभागी से उनके माता-पिता के यौन संबंधों के बारे में एक विवादित सवाल पूछा। उनकी टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई और यूजर्स ने उनकी कड़ी आलोचना की। रणवीर और समय पर कई केस भी दर्ज हो चुके हैं। विवाद बढ़ता देख रणवीर ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर माफी भी मांगी है, लेकिन सभी यूजर्स, राजनेताओं और सितारों के बीच भी व्यापक आक्रोश देखने को मिला। 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के नए एपिसोड से जुड़े समय, रणवीर, अपूर्वा समेत अन्य 40 लोगों के खिलाफ कई पुलिस शिकायतें और एफआईआर दर्ज की गई हैं।

समय ने डिलीट किए सभी वीडियो
समय रैना ने बुधवार को पहली बार इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी। हालांकि, उन्होंने अब तक माफी नहीं मांगी है। एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए समय रैना ने लिखा, 'जो कुछ भी हो रहा है, उसे संभालना मेरे लिए बहुत मुश्किल है। मैंने अपने चैनल से इंडियाज गॉट लेटेंट के सभी वीडियो हटा दिए हैं। मेरा एकमात्र उद्देश्य लोगों को हंसाना और उन्हें अच्छा समय देना था। मैं सभी एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनकी जांच निष्पक्ष रूप से पूरी हो। धन्यवाद।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed