Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amid bomb threat Singer Diljit Dosanjh Bengaluru show to go ahead as planned police step up security

दिलजीत दोसांझ बंगलूरू कॉन्सर्ट: धमकियों के बीच योजना के मुताबिक होगा सिंगर का शो, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Sat, 28 Nov 2026 10:19 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 28 Nov 2026 10:19 PM IST
सार

  • Diljit Dosanjh Bengaluru Concert: दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने 'ऑरा इंडिया टूर 2026' को लेकर चर्चा में हैं।
  • उनके आगामी बंगलूरू कॉन्सर्ट में कथित तौर पर बम धमाके की धमकी मिली।
  • हालांकि, इन कथित धमकियों के बीच कॉन्सर्ट तय प्लान के मुताबिक ही होगा। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है।

विज्ञापन
Amid bomb threat Singer Diljit Dosanjh Bengaluru show to go ahead as planned police step up security
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh

विस्तार

दिलजीत दोसांझ का 'ऑरा इंडिया टूर 2026' के तहत अगला शो बंगलूरू में होना है। कॉन्सर्ट से पहले मिली कथित बम ब्लास्ट की धमकियों के बीच दिलजीत दोसांझ ने अपने कदम पीछे हटाने का कोई संकेत नहीं दिया है। बीते दिन मुंबई कॉन्सर्ट में उन्होंने बम ब्लास्ट की धमकियों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, 'कहते हैं दिलजीत को बम से उड़ा देंगे। उनका मकसद सिर्फ यही है कि दिलजीत के शो पर लोग न आएं। उन्हें डरा दिया जाए। आप बेशक बम फेंको, लेकिन मेरी तरफ से फिर भी आपको प्यार है'। अब खबर है कि सिंगर का बंगलूरू कॉन्सर्ट प्लान के मुताबिक ही होगा।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
बम की धमकियों के बीच सिंगर के फैंस सुरक्षा को लेकर चिंता में हैं। वहीं, दिलजीत दोसांझ कल रविवार, 29 नवंबर को होने वाले बंगलूरू कॉन्सर्ट में परफॉर्मेंस की तैयारी कर रहे हैं। धमकियों से बिना डरे सिंगर प्लान के मुताबिक कॉन्सर्ट करने के लिए तैयार हैं।  यह कॉन्सर्ट तुमकुरु रोड (NH-4) पर बेंगलुरु इंटरनेशनल एग्जीबिशन सेंटर (BIEC) ग्राउंड के पास, मदावरा के NICE ग्राउंड्स में होगा। पुलिस के मुताबिक, शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं हुआ है और न ही कोई कैंसलेशन हुआ है। इस बीच, आयोजन स्थल और मडावरा मेट्रो स्टेशन के आसपास सुरक्ष बढ़ा दी गई है।

धमकी भरे ईमेल में क्या कहा गया था?
कॉन्सर्ट वेन्यू पर बम धमाके की चेतावनी वाले धमकी भरे ईमेल के बाद बंगलूरू पुलिस ने केस दर्ज किया है। नॉर्थ CEN क्राइम पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के मुताबिक, धमकी भरा मेल 09 नवंबर को हुबली-धारवाड़ म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (HDMC) कमिश्नर के ऑफिशियल इनबॉक्स में पहुंचा था। ईमेल में भेजने वाले ने दावा किया कि NICE ग्राउंड्स में कॉन्सर्ट की जगह और पास के मदावरा मेट्रो स्टेशन पर IED ब्लास्ट होगा।
मेल में लोगों को यह भी चेतावनी दी गई थी कि वे इवेंट में बच्चों को न लाएं, लावारिस पड़े आईफोन को न छुएं और मेट्रो से यात्रा करने से बचें। खबर है कि इसके आखिर में 'खालिस्तान जिंदाबाद' का नारा लिखा था। कुछ रिपोर्ट्स में आगे दावा किया गया कि इसमें बैन ग्रुप बब्बर खालसा (परमार-कनाडा) का भी नाम था।

पहले भी मिली थी धमकी?
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि IP एड्रेस को ट्रैक करने और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मेल अकाउंट कहां से ऑपरेट किया जा रहा था।
अभी तक, पुलिस ने यह कन्फर्म नहीं किया है कि धमकी असली है या नहीं। जांच अभी भी जारी है। पता चला है कि HDMC कमिश्नर कार्तिक एम. ने भी ऐसी ही धमकी को होक्स बताया है। यह पहली बार नहीं है जब दिलजीत दोसांझ के टूर को बम की धमकियां मिली हों।
इससे पहले, 23 अक्तूबर को मुंबई की पूर्व मेयर रितु तावड़े के ऑफिस में सुसाइड स्ट्राइक की चेतावनी वाला एक मेल भेजा गया था। 15 नवंबर को इंदौर में उनके कॉन्सर्ट से पहले, मेयर के ऑफिस, प्राइवेट स्कूलों और मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर बेंच को बम से उड़ाने की धमकी भरे मेल कथित तौर पर भेजे गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed