फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ameesha Patel shares throwback Photo with hrithik Roshan From Movie Kaho Naa Pyaar Hai shoot In Phuket

'आज बॉलीवुड में ऐसे रिश्ते देखने को नहीं मिलते'; अमीषा पटेल ने ऋतिक के साथ शेयर की थ्रोबैक फोटो, सुनाया किस्सा

Sun, 24 May 2026 03:34 PM IST
अंशिका गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशिका गुप्ता Updated Sun, 24 May 2026 03:34 PM IST
सार

Ameesha Patel Throwback Photo: अभिनेत्री अमीषा पटेल अक्सर रविवार को थ्रौ-बैक तस्वीरें और उनसे जुड़े किस्से सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। आज रविवार को उन्होंने ऋतिक रोशन के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है।

विज्ञापन
Ameesha Patel shares throwback Photo with hrithik Roshan From Movie Kaho Naa Pyaar Hai shoot In Phuket
ऋतिक रोशन-अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री अमीषा पटेल ने साल 2000 में फिल्म 'कहो ना प्यार है' के जरिए डेब्यू किया था। इसमें वो ऋतिक रोशन के अपोजिट नजर आईं और यह ऋतिक की भी पहली फिल्म थी। दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब भाई। इसी फिल्म से आज रविवार को अमीषा पटेल ने यादों का पिटारा खोला है। उन्होंने शूटिंग के दौरान की एक फोटो शेयर की है। 

विज्ञापन

ढाई दशक में बॉलीवुड में बदल गए रिश्ते और दोस्ती
अमीषा पटेल ने इस पुरानी तस्वीर के जरिए ढाई दशक पहले और आज के समय में बॉलीवुड में रिश्तों और दोस्ती के मायने और बदलावों पर भी बात की है। अमीषा पटेल ने जो फोटो शेयर की है, वह फिल्म के फुकेत शेड्यूल की है। अमीषा पटेल और ऋतिक रोशन दोनों ही बेहद मासूम लग रहे हैं। 

शाहरुख के बेटे को मिला स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन अवॉर्ड, आर्यन ने ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से मचाई थी ओटीटी पर धूम

अमीषा ने लिखा- 'मैं खुशकिस्मत हूं'
तस्वीर के साथ अमीषा पटेल ने कैप्शन लिखा है, 'फैंस के लिए रविवार की एक पुरानी तस्वीर। मैं (सोनिया) अपने (रोहित / राज) ऋतिक रोशन के साथ डिनर कर रही हूं। यह उन शामों में से एक तस्वीर है, जब हम 'कहो ना प्यार है' की शूटिंग के सिलसिले में फुकेत के एक प्यारे से रेस्टोरेंट में थे। वह मासूमियत और सच्चे रिश्ते, जो आज के बॉलीवुड में को-स्टार्स के बीच देखने को नहीं मिलते। मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि मैंने ऐसे रिश्ते और दोस्ती बनाईं, जो हमेशा कायम रहेंगी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ameesha Patel (@ameeshapatel9)


 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली ही फिल्म से छा गए ऋतिक रोशन
फिल्म 'कहो ना प्यार है' बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त हिट रही थी। पहली ही फिल्म से ऋतिक रोशन सुपरस्टार बन गए थे। इस फिल्म में उन्होंने दोहरी भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म का निर्देशन ऋतिक रोशन के पिता नामी निर्देशक राकेश रोशन ने किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed