फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amber Heard announces birth of twins on mothers day made headlines for her divorce from Johnny Depp

Amber Heard: एम्बर हर्ड ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, जॉनी डेप से तलाक को लेकर बटोरी थीं सुर्खियां

Mon, 12 May 2025 09:49 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 12 May 2025 09:49 AM IST
सार

Amber Heard: 'एक्वामैन' अभिनेत्री एम्बर हर्ड ने ‘मदर्स डे 2025’ पर अपने जुड़वा बच्चों के जन्म की घोषणा की। अभिनेत्री जॉनी डेप से तलाक को लेकर खूब सुर्खियों में रही हैं।
 

विज्ञापन
Amber Heard announces birth of twins on mothers day made headlines for her divorce from Johnny Depp
एम्बर हर्ड - फोटो : इंस्टाग्राम @amberheard

विस्तार

'एक्वामैन' अभिनेत्री एम्बर हर्ड ने ‘मदर्स डे 2025’ पर अपने जुड़वा बच्चों के जन्म की घोषणा की। इससे पहले उन्होंने दिसंबर 2024 में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


जुड़वा बच्चों को दिया जन्म
एम्बर हर्ड ने 11 मई, 2025 को अपने इंस्टाग्राम दिल छू लेने वाली खबर का खुलासा किया, जहां उन्होंने जहां उन्होंने अपने तीनों बच्चों के पैरों की एक तस्वीर साझा की और कैप्शन में एक भावुक नोट लिखा। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, ‘मदर्स डे 2025 एक ऐसा दिन होगा जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगी। आज मैं आधिकारिक तौर पर यह खबर साझा करती हूं कि मैंने हर्ड गैंग में जुड़वा बच्चों का स्वागत किया है। मेरी बेटी एग्नेस और मेरा बेटा ओसियन मेरे हाथों और मेरे दिल को भरा रखते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amber Heard (@amberheard)



यह खबर भी पढ़ें: Suniel Shetty: सुनील शेट्टी ने संघर्ष के दिनों को किया याद, बोले- 'मैं टेबल साफ करता-इडली और वड़ा बेचता था...'

एम्बर हर्ड ने प्रजनन संबंधी चुनौतियों का किया खुलासा
अभिनेत्री एम्बर हर्ड ने प्रजनन संबंधी चुनौतियों का भी खुलासा किया। उन्होंने कहा, ‘जब चार साल पहले मेरी पहली बच्ची ऊनाघ का जन्म हुआ, तो मेरी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई। मुझे लगा कि मैं इससे ज्यादा खुशी से नहीं झूम सकती। खैर, अब मैं तीन गुना खुश हूं. अपनी खुद की प्रजनन चुनौतियों के बावजूद खुद से और अपनी शर्तों पर मां बनना मेरे जीवन का सबसे विनम्र अनुभव रहा है।’
‘मैं हमेशा आभारी हूं कि मैं इसे जिम्मेदारी से और सोच-समझकर चुनने में सक्षम थी। सभी माताओं के लिए, आप आज जहां भी हैं और आप यहां कैसे भी आए हैं, मेरा सपनों का परिवार और मैं आपके साथ जश्न मना रहे हैं। हमेशा प्यार।’

यह खबर भी पढ़ें: Box Office: ‘रेड 2’ को मिला वीकेंड का फायदा, कमाई में आया उछाल; जानें 'केसरी 2’ और बाकी फिल्मों का हाल

क्यों रहीं चर्चा में?
एम्बर हर्ड का नाम साल 2022 में दुनिया भर में सुर्खियों में रहा। अभिनेता जॉनी डेप से तलाक के चलते उन्होंने खूब चर्चा बटोरी। साल 2015 में दोनों ने शादी कीस जो दो साल भी नहीं चली। 2022 में दोनों के बीच कानूनी लड़ाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed