फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kesari Veer actor Suniel Shetty Says He Was Told To Quit Acting Sell Idlis Dukaan Main Vada Bechna Chahiye

Suniel Shetty: सुनील शेट्टी ने संघर्ष के दिनों को किया याद, बोले- 'मैं टेबल साफ करता-इडली और वड़ा बेचता था...'

Mon, 12 May 2025 09:13 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 12 May 2025 09:13 AM IST
सार

Suniel Shetty To Quit Acting: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया और बताया की कैसे वह अपना और अपने बहन-भाइयों का पेट पालने के लिए दुकान में इडली-वड़ा बेचा करते थे, लेकिन एक्टर बनने के बाद भी उन्हें यही सलाह दी जाती रही कि एक्टिंग छोड़ो और इडली-वड़ा बेचो... 
 

विज्ञापन
Kesari Veer actor Suniel Shetty Says He Was Told To Quit Acting Sell Idlis Dukaan Main Vada Bechna Chahiye
सुनील शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम suniel.shetty

विस्तार

सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म केसरी वीर को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच एक इंटरव्यू के दौरान सुनील शेट्टी ने अपने जीवन के उन पहलुओं के बारे में खुलासा किया, जब वह एक रेस्टोरेंट में काम किया करते थे। वहां सुनील लोगों को इडली-वड़ा सर्व किया करते थे। आइए जानते हैं क्या है पूरा किस्सा...
विज्ञापन

 

जब सुनील को एक्टिंग छोड़ने की मिली थी सलाह
न्यूज 18 की एक खबर के मुताबिक, सुनील शेट्टी ने 1992 में फिल्म "बलवान" से अपने करियर की शुरुआत की थी। यह फिल्म हिट रही, लेकिन कुछ आलोचकों ने उनकी एक्टिंग और लुक की आलोचना की। आलोचकों ने कहा कि सुनील का शरीर अकड़ा हुआ है, वे चल नहीं पाते और उन्हें अपने रेस्तरां में इडली-वड़ा बेचना चाहिए। सुनील ने बताया कि आलोचक ने इसे अपमान के रूप में कहा, लेकिन उनका रेस्तरां ही उनकी ताकत था। सुनील ने उस समय रेडियो नशा को बताया, "उस आलोचक को लगा कि वह मेरा मजाक उड़ा रहा है, लेकिन इडली-वड़ा मेरा बिजनेस था। इसने मुझे और मेरी बहनों को अच्छी शिक्षा दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रेस्टोरेंट में किया करते थे काम
सुनील ने आगे कहा, 'मैं रेस्तरां में टेबल साफ करता, खाना परोसता था और घंटों किचन में काम किया करता था। इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं तब भी सुनील शेट्टी था और आज भी वही हूं।'
 
विज्ञापन

सुनील का वर्कफ्रंट
सुनील अब अपनी नई फिल्म "केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ" में नजर आएंगे, जिसमें वे एक बहादुर योद्धा वेगड़ा जी की भूमिका निभाएंगे। इस ऐतिहासिक ड्रामा में सुनील के अलावा विवेक ओबेरॉय, सोराज पंचोली और आकांक्षा शर्मा भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन प्रिंस धीमान ने किया है और इसे कनु चौहान ने बनाया है। यह एक्शन ड्रामा फिल्म 23 मई 2025 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed