फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amar Ujala Samwad 2025: Rahu Ketu Movie actress Shalini Pandey Talks about her role in upcoming Movie

Shalini Pandey: 'यह रोल करते हुए मुझे बहुत आजाद महसूस हुआ', फिल्म 'राहु केतु' को लेकर संवाद में बोलीं शालिनी

Tue, 23 Dec 2025 06:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 23 Dec 2025 06:34 PM IST
सार

Shalini Pandey On Rahu Ketu: शालिनी पांडे ने हाल ही में अमर उजाला के वैचारिक कार्यक्रम संवाद में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'राहु केतु' को लेकर बात की।

विज्ञापन
Amar Ujala Samwad 2025: Rahu Ketu Movie actress Shalini Pandey Talks about her role in upcoming Movie
शालिनी पांडे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेत्री शालिनी पांडे इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'राहु केतु' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वे वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। एक्ट्रेस हाल ही में अमर उजाला के हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित संवाद कार्यक्रम में पहुंचीं। उन्होंने फिल्म में अपने किरदार पर दिलचस्प खुलासा किया।

विज्ञापन

Amar Ujala Samwad 2025: Rahu Ketu Movie actress Shalini Pandey Talks about her role in upcoming Movie
शालिनी पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

शालिनी आप 'राहु और केतु' में राहु (वरुण शर्मा) और केतु (पुलकित सम्राट) के बीच कहां फंस गई हैं?
शालिनी पांडे: मैं फंसी नहीं हूं। मेरा किरदार बहुत अच्छा है।

आपको इस किरदार में किस चीज ने प्रभावित किया?
शालिनी पांडे: डायरेक्टर विपुल सर (विपुल विग) ने जब इसे नैरेट किया तो लगा यह बहुत अलग तरह की कॉमेडी है। यह इंटेलीजेंट कॉमेडी फिल्म है। मुझे लगता है कि मेरे लिए राइटर और डायरेक्टर एक हों तो मैं भी उन पर भरोसा कर सकूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Amar Ujala Samwad 2025: Rahu Ketu Movie actress Shalini Pandey Talks about her role in upcoming Movie
शालिनी पांडे - फोटो : अमर उजाला

शालिनी, हर किरदार इंसान को काफी कुछ सिखाकर जाता है। आपको इस फिल्म ने क्या सिखाया?
शालिनी पांडे:  फिल्म ‘राहु-केतु’ में मेरा जो किरदार है, उसमें कई परतें हैं। आमतौर पर लड़कियों के किरदार बहुत ब्लैक एंड व्हाइट होते हैं पर यह किरदार करते हुए मुझे बहुत आजाद महसूस हुआ। मेरे डायरेक्टर विपुल सर को इसके लिए शुक्रिया कि उन्होंने इस रोल को लिखा और मुझे इसे प्ले करके बहुत मजा आया।

विज्ञापन

Amar Ujala Samwad 2025: Rahu Ketu Movie actress Shalini Pandey Talks about her role in upcoming Movie
शालिनी पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म का नाम क्योंकि 'राहु केतु' है, क्या आप एस्ट्रोलॉजी में यकीन करती हैं? क्या आपने कभी ऐसा पढ़ा कि आज मेरी राशि में क्या लिखा है?
शालिनी पांडे: जब अच्छी चीजें होती हैं तो मैं भरोसा कर लेती हूं। बाकी मैं पढ़ती नहीं हूं। मेरी मम्मी इतनी स्वीट हैं। जब वो मेरे पास आती हैं और कुछ करने को बोलती हैं तो मैं उनकी खुशी के लिए कर लेती हूं।

क्या सोशल मीडिया पर प्रेशर फील होता है?
शालिनी पांडे: सोशल मीडिया और मोबाइल के साथ रिलेशनशिप अलग चीज है। मेरा और स्क्रीन का रिलेशन वहीं तक है, जहां तक मेरा काम है। मैं अपने दर्शकों से रूबरू होती हूं सोशल मीडिया से, लेकिन मैंने अपना दायरा बना रखा है। मेरा रिश्ता सोशल मीडिया से बहुत अच्छा है। यह फिल्म 16 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed