फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Allu Arjun used to roam the streets of hyderabad in search of good films faced tough time due to his looks

Allu Arjun: बढ़िया फिल्म की तलाश में सड़कों पर घूमते थे अल्लू अर्जुन, लुक्स की वजह से नहीं मिली अच्छी फिल्में

Wed, 08 May 2024 04:35 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Wed, 08 May 2024 04:35 PM IST
सार

फिल्म 'आर्या' की रिलीज के 20 साल पूरे होने के मौके पर अल्लू अर्जुन ने अपने करियर के शुरूआती दौर को याद किया। एक कार्यक्रम में उन्होंने खुद के बारे में कई खुलासे किए।

विज्ञापन
Allu Arjun used to roam the streets of hyderabad in search of good films faced tough time due to his looks
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कई फिल्म कलाकारों को करियर की शुरूआत में अपने लुक्स की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा है। हालांकि, बाद में अपने अभिनय के दम पर उन्होंने लोगों के मुंह भी बंद कराए है। आज अल्लू अर्जुन की पहचान एक सुपरस्टार के तौर पर हैं, लेकिन वह भी अपने लुक्स की वजह से संघर्ष का सामना कर चुके हैं। इसका खुलासा खुद अल्लू ने ही किया है।

विज्ञापन


लुक की वजह से झेली परेशानी
हाल ही में, अल्लू अर्जुन की फिल्म 'आर्या' को रिलीज हुए 20 साल पूरे हो गए है। इसका जश्न मनाने के लिए हैदराबाद में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अल्लू अर्जुन ने अपने बारे में बड़ा खुलासा किया।  उन्होंने बताया कि अपने लुक की वजह से उन्हें करियर की शुरुआत में अच्छी फिल्में नहीं मिली थी।
विज्ञापन


Salaar 2-KGF 3: पूरी होने वाली है 'केजीएफ 3' की कहानी, प्रशांत नील ने 'सलार 2' पर भी दिया नया अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


अच्छी कहानी की तलाश में चौराहे पर घूमते रहते थे
अल्लू अर्जुन ने साल 2003 में फिल्म 'गंगोत्री' से अपना डेब्यू किया था। अल्लू ने बताया कि यह फिल्म हिट साबित हुई थी, लेकिन मैं अच्छा नहीं दिखा रहा था। इसलिए मेरे पास बढ़िया फिल्में आई ही नहीं। अल्लू ने बताया कि उनका डेब्यू हो चुका था, लेकिन फिर भी वह हैदराबाद स्थित आरटीसी चौराहे पर घूमते रहते थे, ताकि उन्हें किसी अच्छी फिल्म की स्क्रिप्ट मिल जाए। हालांकि, ऐसा हो नहीं सका।

Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर की दरियादिली! सड़क पर रोल बेच रहे मासूम की मदद के लिए आए सामने, लिया यह फैसला

फिर सुकुमार ने बदल दी किस्मत
अल्लू अर्जुन का हताशा भरा यह दौर ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाया। उन्होंने बताया कि एक महीने बाद वह अपने एक अभिनेता दोस्त के साथ 'दिल' फिल्म को देखने गए थे, जहां निर्देशक सुकुमार ने उनसे 'आर्या' के लिए बातचीत की थी। उन्हें फिल्म की कहानी पसंद आ गई थी। अल्लू ने बताया कि वह जानते थे कि वह एक अच्छे डांसर हैं और इसे साबित करने का मौका उन्हें 'थाकाधिमिथोम' गाने से मिला था।

Karan Johar: 26 साल बाद करण का खुलासा, 'डुप्लीकेट' के सेट पर इस दिग्गज से जुड़े दिल के तार, बनें पक्के दोस्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed