फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Karan Johar To Host Prince William Earthshot Prize 2026 In Mumbai This November

द अर्थशॉट प्राइज: पहली बार भारत में होगी ग्लोबल अवॉर्ड सेरेमनी, करण जौहर करेंगे समारोह की मेजबानी

Fri, 18 Sep 2026 08:51 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 18 Sep 2026 08:51 PM IST
सार

करण जौहर: करण जौहर इस नवंबर मुंबई में होने वाले द अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स नाइट 2026 को होस्ट करने वाले हैं। खास बात यह है कि वह इस ग्लोबल अवॉर्ड सेरेमनी को होस्ट करने वाले पहले भारतीय होंगे।
 

विज्ञापन
Karan Johar To Host Prince William Earthshot Prize 2026 In Mumbai This November
करण जौहर और प्रिंस विलियम - फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar

विस्तार

बॉलीवुड फिल्ममेकर और होस्ट करण जौहर के लिए यह साल बेहद खास होने वाला है। प्रिंस विलियम की ओर से शुरू किए गए द अर्थशॉट प्राइज का आयोजन पहली बार भारत में होने जा रहा है। इस इवेंट में दुनिया भर से पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाले इनोवेटर्स और बदलाव लाने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रिंस विलियम से करण ने की खास मुलाकात
करण जौहर और प्रिंस विलियम की एक वीडियो भी सामने आई है, जिसे करण और प्रिंस एंड प्रिंसेस ऑफ वेल्स के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया गया है। वीडियो में दोनों मुंबई में द अर्थशॉट प्राइज आयोजित करने को लेकर बातचीत करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


मुंबई में इस समारोह का होना इसलिए भी खास है क्योंकि प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन करीब एक दशक पहले मुंबई का दौरा कर चुके हैं।

करण जौहर ने जताई खुशी
पहली बार द अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स नाइट होस्ट करने को लेकर करण जौहर ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उनके लिए इस ग्लोबल समारोह का पहला भारतीय होस्ट बनना गर्व की बात है और मुंबई में इसकी मेजबानी करना इसे और खास बनाता है।

करण ने कहा कि सिनेमा में नई दुनिया की कल्पना की जाती है, जबकि द अर्थशॉट प्राइज से जुड़े इनोवेटर्स बेहतर भविष्य बनाने के लिए नए समाधान सामने ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के पास इस भविष्य का महत्वपूर्ण हिस्सा बनने की रचनात्मकता और महत्वाकांक्षा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by The Earthshot Prize (@earthshotprize)

विज्ञापन

प्रिंस विलियम ने भी की फाइनलिस्ट की तारीफ
द अर्थशॉट प्राइज के फाउंडर और प्रेसिडेंट प्रिंस विलियम ने इस साल के 15 फाइनलिस्ट का स्वागत करते हुए कहा कि हर साल ये फाइनलिस्ट उन्हें नई उम्मीद देते हैं। उनके मुताबिक, दुनिया में पर्यावरण से जुड़ी चुनौतियां गंभीर हैं, लेकिन कई लोग ऐसे समाधान तैयार कर रहे हैं जो बदलाव को संभव बना रहे हैं।

द अर्थशॉट प्राइज 2026 का आयोजन इस नवंबर मुंबई में होगा, जहां दुनिया के 15 फाइनलिस्ट और पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाले कई खास लोग एक साथ नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: क्या 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर द मूवी' को टक्कर दे पाई 'दायरा' या 'वाइब'? पहले दिन की इतनी कमाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed