फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Alec Baldwin cries in court as judge dismisses shooting case he accused cinematographer Halyna Hutchins murder

Alec Baldwin: एलेक बाल्डविन के खिलाफ 'रस्ट' की शूटिंग पर गोलीबारी का मामला खारिज, अदालत में रो पड़े अभिनेता

Sat, 13 Jul 2024 10:24 AM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 13 Jul 2024 10:24 AM IST
सार

न्यू मैक्सिको के एक न्यायाधीश ने शुक्रवार को एलेक बाल्डविन के खिलाफ 'रस्ट' सिनेमैटोग्राफर हैलिना हचिन्स की अनैच्छिक हत्या के आरोपों को खारिज कर दिया।

विज्ञापन
Alec Baldwin cries in court as judge dismisses shooting case he accused cinematographer Halyna Hutchins murder
एलेक बाल्डविन - फोटो : एएनआई

विस्तार

न्यू मैक्सिको के एक न्यायाधीश ने शुक्रवार को एलेक बाल्डविन के खिलाफ अनैच्छिक हत्या के आरोपों को खारिज कर दिया। न्यू मैक्सिको के सांता फे में मुकदमे की अध्यक्षता कर रहीं न्यायाधीश मैरी मार्लो सोमर ने कहा कि सिनेमैटोग्राफर हैलिना हचिन्स की मौत से संबंधित संभावित गोलियां, जो बाल्डविन के मामले के लिए कारगर हो सकती थीं, पुलिस और अभियोजकों द्वारा उनके वकीलों को इसकी जानकारी नहीं दी गई। न्यू मैक्सिको में बाल्डविन का मुकदमा शुरू होने के तीन दिन बाद न्यायाधीश मैरी मार्लो सोमर ने शुक्रवार को बचाव पक्ष के अनुरोध पर साक्ष्य सुनने के बाद फैसला सुनाया।

विज्ञापन


अदालत में रो पड़े एलेक बाल्डविन

एलेक बाल्डविन फैसला सुनने के बाद रो पड़े और उन्होंने अपनी पत्नी हिलारिया बाल्डविन को गले लगाया, जो इस सप्ताह की सुनवाई के दौरान अदालत में मौजूद थीं। उनकी बहन एलिजाबेथ क्यूचलर जज के फैसले के बाद रो पड़ीं। इसके बाद बाल्डविन पत्रकारों से बात किए बिना अदालत से चले गए। अभिनेता की कानूनी टीम ने कहा कि सांता फे शेरिफ कार्यालय ने मामले में सबूत के तौर पर जिंदा कारतूसों को अपने कब्जे में ले लिया, लेकिन उन्हें 'रस्ट' जांच फाइल में सूचीबद्ध नहीं किया।
विज्ञापन


जानबूझकर छिपाया गया सबूत

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गोलियां इस बात का सबूत हैं कि हचिन्स को मारने वाली गोली सेठ केनी की थी, जो फिल्म के प्रॉप सप्लायर हैं। केनी ने प्रोडक्शन को लाइव गोला-बारूद सप्लाई करने से इनकार किया है और इस मामले में उन पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। न्यायाधीश ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा, 'राज्य द्वारा सबूतों को जानबूझकर छिपाया गया था। न्यायिक प्रणाली की अखंडता और न्याय के कुशल प्रशासन को सुनिश्चित करने के लिए पूर्वाग्रह के साथ मामले बर्खास्तगी उचित है।' राज्य अभियोजकों में से एक एर्लिंडा जॉनसन ने शुक्रवार को इस मामले से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैरी मोरिसे की गवाही

मुख्य राज्य अभियोक्ता कैरी मोरिसे ने खुद को गवाही देने के बाद अदालत से कहा, 'मेरा इरादा अदालत को गुमराह करने का नहीं था। शेरिफ के कार्यालय में जो कुछ गिराया गया था, उसके बारे में मेरी समझ इस कंप्यूटर स्क्रीन पर है और यह 'रस्ट' के सेट से लाइव राउंड की तरह बिल्कुल भी नहीं दिखता है।'


ऐसे हुई हेलिना हचिन्स की मौत

एलेक बाल्डविन फिल्म के निर्माता भी थे, जिन्होंने न्यू मैक्सिको में कम बजट वाले वेस्टर्न के लिए रिहर्सल के दौरान कोल्ट .45 पकड़ा हुआ था। आरोप के अनुसार, बाल्डविन ने शूट शुरू होने पर लाइव राउंड जारी किया, जिसमें सिनेमैटोग्राफर हेलिना हचिन्स की मौत हो गई और निर्देशक जोएल सूजा घायल हो गए। हालांकि, जनवरी में अभियोजकों ने नए सबूतों का हवाला देते हुए उनके खिलाफ अनैच्छिक हत्या के आरोप लगाए गए थे। अभिनेता ने आरोपों में खुद को निर्दोष बताया है।
Box Office Collection: पहले दिन 'विक्रम' से पीछे रही 'इंडियन 2' की कमाई, बॉक्स ऑफिस पर 'सरफिरा' की खराब शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed