Akhanda 2: प्रयागराज में महाकुंभ में शुरू हुई 'अखंडा 2' की शूटिंग, निर्माताओं ने जारी किया फिल्म का नया पोस्टर
Akhanda 2: नंदमुरी बालकृष्ण और निर्देशक बोयापति श्रीनु की नई फिल्म 'अखंडा 2- तांडवम' की शूटिंग आज से प्रयागराज में महाकुंभ मेले में शुरू हो गई है।
विस्तार
साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण और निर्देशक बोयापति श्रीनु ने साथ मिलकर तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। तीनों फिल्में- सिम्हा, लीजेंड और 'अखंडा' बॉक्स ऑफिस पर छा गईं। इसके बाद बोयापति ने अपनी चौथी फिल्म का एलान किया था, जिसका शीर्षक है- 'अखंडा 2-तांडवम'। इस फिल्म को वे नंदमुरी बालकृष्ण के साथ लेकर आ रहे हैं। वहीं, अब निर्माताओं ने फिल्म के बारे में दिलचस्प जानकारी साझा की है।
महाकुंभ में शुरू हुई शूटिंग
हाल ही में 'अखंडा' का दूसरा भाग 'अखंडा 2' आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया। अब निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए इसकी शूटिंग के बारे जानकारी दी है। बोयापति श्रीनु और उनकी टीम महाकुंभ मेले में 'अखंडा 2- तांडवम' के कुछ महत्वपूर्ण एपिसोड शूट करने के लिए प्रयागराज पहुंच गई है। महाकुंभ में फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
#Akhanda2 - Thaandavam begins its shoot at the Maha Kumbh Mela in Prayagraj, capturing the true essence of faith and devotion 🔱
— 14 Reels Plus (@14ReelsPlus) January 13, 2025
Grand release worldwide for Dussehra on SEPTEMBER 25th, 2025 ❤🔥
'GOD OF MASSES' #NandamuriBalakrishna #BoyapatiSreenu @MusicThaman @14ReelsPlus… pic.twitter.com/kkUyVwjxi3
निर्माताओं ने पोस्ट साझा कर दी जानकारी
पोस्ट साझा करते हुए निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा, 'अखंडा 2- तांडवम ने प्रयागराज में महाकुंभ मेले में अपनी शूटिंग शुरू की, जिसमें आस्था और भक्ति का सच्चा सार दिखाया गया है। 25 सितंबर, 2025 को दशहरा के लिए दुनिया भर में भव्य रिलीज।' इस महाकुंभ मेले में कुछ भक्ति सामग्री की शूटिंग की जाएगी। वहीं, नए पोस्टर में एक हाथ में त्रिशूल पकड़े हुए दिखाया गया है।
Cinema Lovers Day: इस दिन 99 रुपये में देखिए अपनी मन पसंद मूवी, सिनेमाघरों में ये फिल्में करेंगी मनोरंजन
फिल्म के कलाकार
फिल्म 'अखंडा 2' पैन इंडिया स्तर पर रिलीज होगी। इसे हिंदी, अंग्रेजी के अलावा कई अन्य हिंदी भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म में प्रज्ञा जैसवाल मुख्य भूमिका में हैं, जिसका निर्माण 14 रील्स प्लस बैनर के तहत राम अचंता और गोपीचंद अचंता ने किया है। थमन ने संगीत तैयार किया है। यह फिल्म 25 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।