फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Cinema Lovers Day Watch your favourite movie for Rs 99 on this day Kangana Ranaut Emergency Azaad

Cinema Lovers Day: इस दिन 99 रुपये में देखिए अपनी मन पसंद मूवी, सिनेमाघरों में ये फिल्में करेंगी मनोरंजन

Mon, 13 Jan 2025 10:58 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 13 Jan 2025 10:58 PM IST
सार

17 जनवरी को सिनेमा लवर डे मनाया जाएगा। इस दिन रिलीज होने वाली कई फिल्मों को फायदा मिलेगा। अगर आप भी फिल्में देखने के शौकीन हैं तो इस दिन कम दाम में टिकट खरीद कर अपनी मन पसंद फिल्म देख सकते हैं।

विज्ञापन
Cinema Lovers Day Watch your favourite movie for Rs 99 on this day Kangana Ranaut Emergency Azaad
इमरजेंसी, आजाद - फोटो : एक्स

विस्तार


विज्ञापन
यह साल सिनेमा प्रेमियों के लिए बड़ी सौगात लेकर आया है। इस शुक्रवार यानी कि 17 जनवरी को सिनेमा लवर डे मनाया जाएगा। इस दिन देशभर में ज्यादातर सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में 99 रुपये में फिल्म दिखाया जाएगा। उम्मीद है कि इस दिन सिनेमाघरों में फिर से दर्शकों का जमावड़ा लगेगा और लोग बड़ी मात्रा में फिल्में देखने के लिए आएंगे। आप भी अगर फिल्म देखने के शौकीन हैं तो अभी से तैयार हो जाएं और 17 जनवरी को फिल्म देखने की प्लानिंग कर लें।

इन फिल्मों को मिलेगा फायदा
बता दें कि सिनेमा लवर डे का सबसे बड़ा फायदा हिंदी की रिलीज फिल्मों को मिलेगा। इस हफ्ते कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' और अमान देवगन और राशा थडानी की डेब्यू फिल्म 'आजाद' रिलीज होने वाली है। ऐसे में दर्शकों को राजनीति और लव स्टोरी का डबल डोज देखने को मिलेगा। उम्मीद है कि कंगना की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'इमरजेंसी' और राशा थडानी की 'आजाद' को सिनेमा लवर डे की वजह से ज्यादा से ज्यादा दर्शक देखने आएंगे।
विज्ञापन


पुष्पा 2 रिलोडेड होगी रिलीज
इन दो फिल्मों के अलावा 'पुष्पा 2' के मेकर्स फिल्म का बोनस सीन भी रिलीज करने वाले हैं। 'पुष्पा 2 रिलोडेड' 17 जनवरी को रिलीज होगी और दर्शक इसे देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। सिनेमा लवर डे का फायदा 'पुष्पा 2 रिलोडेड' को भी मिल सकता है। 'पुष्पा 2' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखकर ऐसा लगा रहा है कि 'पुष्पा 2 रिलोडेड' भी अच्छी कमाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन फिल्मों को भी मिल सकता है सिनेमा लवर डे का फायदा
बॉक्स ऑफिस पर 'ये जवानी है दीवानी' काफी अच्छा कमा रही है। सिनेमा लवर डे के दिन फिल्म की कमाई में उछाल आने की भी उम्मीद है। फिल्म की टिकट 150 रुपये के आसपास है। हाल ही में ऋतिक रोशन की रिलीज हुई फिल्म 'कहो ना प्यार है' को भी इसका फायदा मिल सकता है।






 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed