Ajith Kumar: कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे सुपरस्टार अजित कुमार, इस नेक काम के लिए हो रही वाहवाही
Ajith Kumar Accident: साउथ के सुपरस्टार अजित कुमार की रेसिंग कार हादसे का शिकार हो गई है। हादसे के बाद उन्होंने जो काम किया है उसके लिए उनकी काफी तारीफ हो रही है।
विस्तार
जीटी4 यूरोपियन सीरीज के आधिकारिक एक्स पेज ने अजित की कार दुर्घटना के बाद का एक वीडियो शेयर किया है। वह ट्रैक पर खड़ी एक कार से टकरा गए थे, लेकिन उन्हें चोट नहीं आई। वीडियो पोस्ट करते हुए पोस्ट में लिखा 'नुकसान के साथ रेस से बाहर, लेकिन फिर भी उन्होंने सफाई करने में मदद की। इससे खुशी हो रही है। अजित कुमार को पूरा सम्मान।' वीडियो में अजित अपनी कार के पास खड़े होकर मलबे का जायजा लेते हुए देखे जा सकते हैं।
Out of the race with damage, but still happy to help with the clean-up.
— GT4 European Series (@gt4series) July 20, 2025
Full respect, Ajith Kumar 🫡
📺 https://t.co/kWgHvjxvb7#gt4europe I #gt4 pic.twitter.com/yi7JnuWbI6
पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा 'अजित कुमार कार से बाहर हैं, रेस से बाहर हैं। असल में इस साल हमने उन्हें पहली बार इतना बड़ा नुकसान होते देखा है।' अजित ने रेस ट्रैक से मलबा हटाने में मदद की। इस पर एक यूजर ने कमेंट किया और लिखा 'क्योंकि वह एक अच्छा लड़का है, वह जाकर सफाई में मदद करता है। ज्यादातर ड्राइवर ऐसा नहीं करते।'
यह खबर भी पढ़ें: Tom Troupe Dies: 'मिशन इंपॉसिबल' और 'स्टार ट्रेक' फेम टॉम ट्रूप का निधन, थिएटर में भी कमाया नाम
अजित ने पहली बार 2003 में फॉर्मूला बीएमडब्ल्यू एशिया के साथ रेसिंग में कदम रखा और 2010 में फॉर्मूला 2 चैंपियनशिप में भी हिस्सा लिया। उन्होंने एक ब्रेक लिया और इस साल 24एच सीरीज के साथ वापसी की।
अजित कुमार को इसी साल साउथ की फिल्म 'गुड बैड अग्ली' में देखा गया था। फिल्म ने अच्छी कमाई की थी।