फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aishwarya Rajinikanth Talks about her ex husband Dhanush for the first time after their separation

Aishwaryaa Rajinikanth: 'मैं उनके लिए खुश हूं...' तलाक के बाद पहली बार धनुष को लेकर बोलीं ऐश्वर्या रजनीकांत

Wed, 13 Mar 2024 02:10 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 13 Mar 2024 02:10 PM IST
सार

हाल ही में, एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या रजनीकांत अपने एक्स हसबैंड धनुष के बारे में अलग होने के दो साल बाद कुछ बात की है। इंटरव्यू में ऐश्वर्या से म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंद्र को लेकर सवाल किया गया था।

विज्ञापन
Aishwarya Rajinikanth Talks about her ex husband Dhanush for the first time after their separation
ऐश्वर्या रजनीकांत और धनुष - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऐश्वर्या रजनीकांत के निर्देशन में बनी फिल्म 'लाल सलाम' हाल ही में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से उन्होंने बतौर निर्देशक कॉलीवुड में नौ साल बाद वापसी की है।  हालांकि, रजनीकांत के एक्सटेंडेड कैमियो के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। इस बीच ऐश्वर्या ने पहली बार धनुष के साथ अपने अलगाव पर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।
विज्ञापन


अलग होने के दो साल बाद धनुष को लेकर बोलीं- ऐश्वर्या
हाल ही में, एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या रजनीकांत अपने एक्स हसबैंड धनुष के बारे में अलग होने के दो साल बाद कुछ बात की है। इंटरव्यू में ऐश्वर्या से म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंद्र को लेकर सवाल किया गया था। बता दें कि उन्होंने धनुष और श्रुति हसन के साथ वायरल गाना 'कोलावेरी डी' कंपोज किया था। आगे ऐश्वर्या ने अनिरुद्ध को लेकर किए सवाल का जवाब देते हुए धनुष को लेकर भी बात की है।
विज्ञापन


धनुष को दिया श्रेय
ऐश्वर्या ने कहा, “मुझे खुशी है कि वह सबसे डिमांडिंग संगीत निर्देशकों में से एक बन गए हैं। हालांकि, फिल्म इंडस्ट्री में उनकी एंट्री का मुझसे कोई संबंध नहीं है। वह मेरे चचेरा भाई हैं, लेकिन उनकी संगीत प्रतिभा को धनुष ने पहचाना। धनुष ने उन्हें '3' के गाने लिखने के लिए प्रोत्साहित किया। सिनेमा इंडस्ट्री में उनका प्रवेश पूरी तरह से धनुष के कारण हुआ।''
विज्ञापन
विज्ञापन


धनुष की वजह से अनिरुद्ध ने चुना संगीत करियर
ऐश्वर्या ने यह भी खुलासा किया कि अनिरुद्ध के माता-पिता की उनके लिए एक अलग योजना थी और वे चाहते थे कि वह सिंगापुर चले जाएं और अच्छी शिक्षा लें। हालांकि, धनुष ने अनिरुद्ध के माता-पिता को उनकी संगीत प्रतिभा और उनके संगीत करियर को आगे बढ़ाने में मदद करने के लिए राजी कर लिया था। ऐश्वर्या ने कहा, उनके लिए कीबोर्ड खरीदने से लेकर 3 के गाने लिखने के लिए दबाव डालने तक का श्रेय धनुष को जाता है। अनिरुद्ध की इंडस्ट्री में एंट्री धनुष की वजह से हुई है। लेकिन आज वह जहां तक पहुंचे हैं वह उनकी कड़ी मेहनत की वजह से है। और मैं उसके लिए काफी खुश हूं।”
 

Anshuman Jha: अभिनेता अंशुमन झा के घर आई लक्ष्मी, पत्नी सियारा ने दिया बेटी 'तारा' को दिया जन्म



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed