फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aishwarya Rai rejected Karan Johar film kuch kuch hota hai due to fear Backlash

Aishwarya Rai: 'कुछ कुछ होता है' में ऐश्वर्या ने इसलिए नहीं किया था काम, बताई अहम वजह

Wed, 19 Mar 2025 02:28 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 19 Mar 2025 02:28 PM IST
सार

Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय ने फिल्म करण जौहर की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में काम करने से मना कर दिया था। अब उन्होंने बताया है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया था?

विज्ञापन
Aishwarya Rai rejected Karan Johar film kuch kuch hota hai due to fear Backlash
ऐश्वर्या करण - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से

विस्तार

ऐश्वर्या राय बच्चन का फिल्मी करियर दो दशक लंबा रहा है। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई फिल्मों के ऑफर ठुकरा दिए। उन्होंने ये ऑफर अपनी स्टार वाली छवि को देखते हुए ठुकराए थे। जबकि कुछ ऑफर की वजह से उन्हें बहुत शोहरत मिली। करण जौहर ने ऐश्वर्या राय को फिल्म 'कुछ कुछ होता है' फिल्म ऑफर की थी लेकिन ऐश्वर्या ने इसमें काम करने से मना कर दिया।

विज्ञापन

ऐश्वर्या ने इसलिए रिजेक्ट की थी फिल्म
'कुछ कुछ होता है' फिल्म में ऐश्वर्या राय को रानी मुखर्जी का रोल अदा करने के लिए दिया गया था। फिल्म में रानी मुखर्जी शाहरुख खान की पहली प्यार थीं। लेकिन ऐश्वार्या राय ने इस रोल को करने से मना कर दिया था। इसकी वजह यह थी कि उनको लग रहा था ये रोल लोगों को पसंद नहीं आएगा और इस पर उन्हें बहुत नाकारात्मक प्रतिक्रिया देंगे। ऐश्वर्या ने फिल्मफेयर से बातचीत में बताया कि फिल्म में अपने किरदार को लेकर ठीक नहीं थीं। उनको लग रहा था कि इस फिल्म में अगर वह यह किरदार अदा करेंगी और इस पर नकारात्मक प्रतिक्रिया आएगी तो उन्हें बुरा लगेगा।
Sunita Williams: रवि किशन, जैकी श्रॉफ और कई सितारों ने किया सुनीता का स्वागत, लिखी दिल जीतने वाली बात

विज्ञापन
विज्ञापन

Aishwarya Rai rejected Karan Johar film kuch kuch hota hai due to fear Backlash
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar

कई लोगों ने रिजेक्ट किया था ये रोल
ऐश्वर्या ने कहा 'अगर मैं ये फिल्म करती, तो लोग इस पर हंसी उड़ाते कि देखो ऐश्वर्या वही कर रही हैं जो वह मॉडलिंग के दिनों में कर रही थीं। क्या आपको पता है कि अगर मैं 'कुछ कुछ होता है' फिल्म करती तो मेरे फैंस मुझे मार देते।' जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि फिल्म में रानी मुखर्जी ने जो रोल किया है वह रोल ट्विंकल खन्ना, उर्मिला मातोंडकर और तब्बू को भी ऑफर किया गया था। इन लोगों ने अलग-अलग वजहों से इसे रिजेक्ट किया था।
IPL 2025: ओपनिंग सेरेमनी में शाहरुख, प्रियंका, सलमान और कटरीना के अलावा नजर आएंगे ये सितारे; करेंगे ये काम

विज्ञापन

Aishwarya Rai rejected Karan Johar film kuch kuch hota hai due to fear Backlash
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

लोगों को पसंद आया था रानी का किरदार
आपको बता दें कि 'कुछ कुछ होता है' फिल्म में रानी मुखर्जी का रोल टीना मलहोत्रा को लोगों को खूब पसंद आया। इसे लोगों ने बहुत प्यार किया। 
ऐश्वर्या राय बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार पोन्नियिन सेलवन: II में नजर आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed