फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ravi Kishan Chiranjeevi and Other Celebs welcomes Sunita Williams Return To Earth After 9 Months

Sunita Williams: रवि किशन, जैकी श्रॉफ और कई सितारों ने किया सुनीता का स्वागत, लिखी दिल जीतने वाली बात

Wed, 19 Mar 2025 12:58 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 19 Mar 2025 12:58 PM IST
सार

Sunita William: अंतरिक्ष में नौ महीने से फंसी हुई वैज्ञानिक सुनीता विलियम्स अब धरती पर वापस आ चुकी हैं। उनकी सुरक्षित वापसी पर बॉलीवुड के कई सितारों ने उनका स्वागत किया है।

विज्ञापन
Ravi Kishan Chiranjeevi and Other Celebs welcomes Sunita Williams Return To Earth After 9 Months
रवि सुनीता चिरंजीवी - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से

विस्तार

अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आए हैं। उन्होंने लगभग नौ महीने अंतरिक्ष में बिताए। पिछले साल जून से अंतरिक्ष में फंसे इन अंतरिक्ष यात्रियों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन आखिरकार उनका स्पेसक्राफ्ट फ्लोरिडा के समुद्री तट पर उतर गया। सुनीता विलियम्स की धरती पर सुरक्षित वापसी पर बॉलीवुड के कई अभिनेताओं ने खुशी जताई है।

विज्ञापन

चिरंजीवी ने किया स्वागत
साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी ने एक्स पर लिखा 'सुनीता विलियम और बुच विलमोर आपका धरती पर दोबारा स्वागत है। यह ऐतिहासिक घर वापसी है। आप लोग 8 दिनों के लिए गए थे लेकिन 286 लग गए। आपकी कहानी बहुत ही जबरदस्त है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रवि किशन ने बताया भारत की बेटी
अभिनेता रवि किशन ने सुनीता विलियम को भारत की बेटी कहा है। एक वीडियो में उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है 'स्वागत, भारत की बेटी भारत का गर्व है। उन्हें नीचे आते हुए देखना बहुत मजेदार है। पूरे भारत और नासा के लिए यह गर्व की बात है। जो बच्चे अंतरिक्ष के बारे में पढ़ रहे हैं उन्हें उनसे बहुत सीखने को मिलेगा।'

विज्ञापन

आर माधवन ने कहा कुबूल हुई दुआएं
अभिनेता आर माधवन ने लिखा है 'सुनीता विलियम आपका धरती पर स्वागत है। हमारी दुआएं कुबूल हुई हैं। आपको मुस्कुराता हुआ देखकर अच्छा लग रहा है।' जैकी श्रॉफ ने लिखा 'स्पेज में नौ महीने रहना बहुत सब्र की बात है।' अभिनेत्री मानुषी छिल्लर ने लिखा 'इस तरह के लम्हे इंसानियत की याद दिलाते हैं।' इसी तरह से अभिनेता सोनू सूद ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सुनीता विलियम की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है 'नायक का दोबारा स्वागत है।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by R. Madhavan (@actormaddy)


कौन हैं सुनीता विलियम्स?
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर का स्पेसक्राफ्ट सुरक्षित तरीके से धरती पर उतर चुका है। भारतीय समयानुसार, लैंडिंग बुधवार तड़के हुई। इस खबर पर दुनियाभर में खुशी मनाई जा रही है। पूर्व अमेरिकी नौसेना कैप्टन 59 वर्षीय सुनीता का जन्म 19 सितम्बर 1965 को यूक्लिड, ओहियो में हुआ था। उनके पिता दीपक पांड्या गुजराती थे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed