फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shah Rukh Khan Priyanka Chopra Salman Khan Katrina Kaif will attend IPL 2025 Opening Ceremony

IPL 2025: ओपनिंग सेरेमनी में शाहरुख, प्रियंका, सलमान और कटरीना के अलावा नजर आएंगे ये सितारे; करेंगे ये काम

Wed, 19 Mar 2025 12:14 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 19 Mar 2025 12:14 PM IST
सार

IPL 2025: आईपीएल 2025 की ओपनिंग सेरेमनी जल्द ही शुरू होने वाली है। इसमें बॉलीवुड के कई सितारे मौजूद होंगे। यह लोग यहां पहुंचकर अलग-अलग काम करेंगे। आइए जानते हैं प्रोग्राम के बारे में पूरी डिटेल।
 

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Priyanka Chopra Salman Khan Katrina Kaif will attend IPL 2025 Opening Ceremony
शाहरुख प्रियंका सलमान - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 जल्द ही शुरू होने वाला है। आईपीएल के 18वें सीजन की ओपनिंग सेरेमनी 22 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन में होगी। ओपनिंग सेरेमनी सिर्फ क्रिकेट को लेकर नहीं है। इसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शिरकत करने वाले हैं। इसमें खूब सारी मस्ती और ग्लेमर देखने को मिलेगा।

विज्ञापन


शाहरुख खान करेंगे टीम को खुश
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक कई बॉलीवुड सितारे जैसे कि शाहरुख खान, सलमान खान, विक्की कौशल, कटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और संजय दत्त के अलावा कई सितारे आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में शामिल होने वाले हैं। शाहरुख खान जो कि कोलकाता नाईट राइडर्स के सह-स्वामी भी हैं वह अपनी टीम के लिए आएंगे। उनकी मौजूदगी उनके फैंस के लिए खुशी की बात होती है। 
विज्ञापन

Chhaava: नागपुर दंगों का दोष 'छावा' पर मढ़ने वालों पर फूटा तहसीन पूनावाला का गुस्सा, बोले- कला कोई माचिस नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

Shah Rukh Khan Priyanka Chopra Salman Khan Katrina Kaif will attend IPL 2025 Opening Ceremony
रेड सी इंटरनेशल फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिकंदर का प्रमोशन करेंगे सलमान खान
प्रियंका चोपड़ा पूरी दुनिया में पहचाना जाने वाला एक बड़ा चेहरा बन गई हैं। ऐसे में आईपीएल में उनकी मौजूदगी पूरी दुनिया के लिए खुशी की बात होगी। कार्यक्रम में वो क्या करेंगी, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। सलमान खान यहां अपनी फिल्म 'सिकंदर' का प्रमोशन करेंगे। यह फिल्म 30 मार्च को ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है।
Rakesh Roshan: राकेश रोशन ने इसलिए मुंडवा लिया था अपना सिर, बताई अहम वजह

Shah Rukh Khan Priyanka Chopra Salman Khan Katrina Kaif will attend IPL 2025 Opening Ceremony
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@beingsalmankhan

ये सितारे भी होंगे कार्यक्रम में शामिल
गायक अरिजीत सिंह और श्रेया घोषल अपनी मधुर आवाज से प्रोग्राम में चार चांद लगाएंगे। श्रद्धा कपूर और वरुण धवन कार्यक्रम में जबरदस्त डांस करेंगे। खबर है कि दिशा पाटनी और पंजाबी संगीत के स्टार करण औजला भी परफॉर्म करेंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में कटरीना कैफ, त्रिप्ती डिमरी, अनन्या पांडे, माधुरी दीक्षित, उर्वशी रौतेला, पूजा हेगड़े और करीना कपूर भी प्रोग्राम में शामिल होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed