Aishwarya Rai: पेरिस में ऐश्वर्या राय ने किया कुछ ऐसा कि वायरल हो गया वीडियो, फैंस बोले- 'ये क्वीन है'
Aishwarya Rai Viral Video: सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को यूजर्स पसंद कर रहे हैं और इस पर कमेंट कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय जब अपनी गाड़ी की तरफ जा रही हैं, तो उनकी एक फैन उन्हें देख कर रोने लगती है। ऐश्वर्या राय उसे चुप कराती हैं और गले लगाती हैं। इसके बाद उन्होंने लड़की के साथ पोज दिया। इंटरनेट यूजर्स को ऐश्वर्या राय की यह अदा बहुत पसंद आई।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को कई यूजर्स ने लाइक किया है और इस पर कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा है 'यह ऐश्वर्या राय हैं। यह सबसे ज्यादा खूबसूरत और दयालु हैं।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'यह देवी है।' एक और यूजर ने लिखा है 'यह बहुत अच्छी और लोगों का ख्याल रखने वाली है।' कई दूसरे यूजर्स ने इस वीडियो पर दिल वाला इमोजी कमेंट किया है।
इंस्टाग्राम पर वायरल एक दूसरे वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय गाड़ी से उतरती हैं। उनके साथ आराध्या भी चलती हैं। इसी बीच ऐश्वर्या अपने एक फैन को बुलाती हैं और उसके साथ पोज देती हैं। इंटरनेट यूजर्स को यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है 'मेरी रानी यहां है।'
साल 1997 में तमिल फिल्म 'इरुवर' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली ऐश्वर्या राय आखिरी बार फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन 2' में नजर आई थीं। मणिरत्नम के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विक्रम, रवि मोहन, तृषा कृष्णन और शोभिता धूलिपाला ने अभिनय किया था।