Cannes 2024: ऐश्वर्या के 'कान' लुक की हो रही जमकर आलोचना, लोगों ने ड्रेस को बताया 'प्लास्टिक कचरा बैग'
ऐश्वर्या ने फैशन वॉक को सिंपल ही था। खुले बाल और लो वेट ज्लैवरी के साथ अभिनेत्री बला की खूबसूरत लग रही थी। वहीं, उनकी तस्वीरों में हाथ में कास्ट लगा हुआ नजर आया, लेकिन अभिनेत्री की खूबसूरती पर पड़ी नजर हाथ पर नहीं जा पाती है।
विस्तार
कान में ऐश्वर्या का जलवा
ऐश्वर्या ने फैशन वॉक को सिंपल ही था। खुले बाल और लो वेट ज्लैवरी के साथ अभिनेत्री बला की खूबसूरत लग रही थी। वहीं, उनकी तस्वीरों में हाथ में कास्ट लगा हुआ नजर आया, लेकिन अभिनेत्री की खूबसूरती पर पड़ी नजर हाथ पर नहीं जा पाती है। गौरतलब है कि इससे पहले ऐश्वर्या राय को बेटी आराध्या बच्चन के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, जहां दोनों का फूलों के गुलदस्तों से स्वागत हुआ था।
ड्रेस को लेकर हुई आलोचना
इस बार लोगों की नजरें न सिर्फ ऐश्वर्या के कान वाले लुक पर थीं। पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी ऐश्वर्या ने डिजाइनर फाल्गुनी-शेन पीकॉक की ड्रेस पहनी थी। जहां एक तरफ ऐश्वर्या ने फैंस दिल लूट लिया, वहीं कुछ यूजर्स ने ऐश्वर्या की आलोचना कर डाली। सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल किया कि ऐश्वर्या ने क्या सोच कर यह ड्रेस चुनी होगी।
लोगों ने बताया प्लास्टिक कचरा बैग
अब हाल ही में, मेडिकल डॉक्टर डॉ, नंदिता अय्यर ने अभिनेत्री के ड्रेस पर सवाल करते हुए अपने एक्स पर लिखा, "मैं कोई फैशन विशेषज्ञ नहीं हूं, लेकिन कोई भी देख सकता है कि फाल्गुनी शेन पीकॉक के गाउन ऐश्वर्या राय के लिए कुछ नहीं करते। ये अजीब कपड़े फैशन के नाम पर प्लास्टिक कचरा बैग की तरह दिखते हैं। एक हैंडलूम साड़ी इस प्लास्टिक बकवास से लाख गुना बेहतर हो सकती है।"
I'm no fashion expert, but anyone can see Falguni Shane Peacock's gowns do nothing for Aishwarya Rai (or anyone else). These outlandish clothes look like recycled plastic garbage bags in the name of couture.
— Dr Nandita Iyer (@saffrontrail) May 18, 2024
A handloom saree could be a million times better than this plastic… pic.twitter.com/0rBBn9mhCL