फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aishwarya Rai Bachchan and her daughter Aaradhya bachchan spotted at Paris Fashion Week 2024 in black outfit

Aishwarya Rai Bachchan: बेटी आराध्या के साथ ‘पेरिस फैशन वीक 2024’ में नजर आईं ऐश्वर्या, प्रशंसकों का जीता दिल

Tue, 24 Sep 2024 12:29 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 24 Sep 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan and her daughter Aaradhya bachchan spotted at Paris Fashion Week 2024 in black outfit
ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या - फोटो : इंस्टाग्राम
ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती और अभिनय के लाखों दीवाने हैं। अभिनेत्री के प्रशंसक उनकी एक झलक पाने को बेकरार रहते हैं। हाल ही में अभिनेत्री को उनकी बेटी आराध्या के साथ ‘पेरिस फैशन वीक 2024’ में में देखा गया। ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या का फैशन वीक से एक लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सामने आए वीडियो में ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या अपनी टीम के साथ सीढ़ियों से नीचे उतरती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान दोनों मैचिंग ब्लैक आउटफिट में नजर आईं।
विज्ञापन


मां-बेटी की जोड़ी साथ आई नजर
मां-बेटी की यह जोड़ी एक दूसरे के साथ बहुत अच्छी लग रही थी, ऐश्वर्या ने ब्लैक स्टिलेटो के साथ एक लंबा ब्लेजर कोट पहना हुआ था, जबकि आराध्या ने अपनी मां से ही मिलता-जुलता लुक अपनाया। अभिनेत्री के इस लुक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस दौरान अभिनेत्री पोज देते हुए भी नजर आईं। 
विज्ञापन

BMCM: जैकी भगनानी और वाशु भगनानी ने अली अब्बास जफर के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, लगाया फंड के दुरुपयोग का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


आराध्या अक्सर मां के साथ होती हैं स्पॉट
रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे पहले, ऐश्वर्या को एक बोल्ड पहनावे में देखा गया था। इस लुक में वह बेहद शानदार लग रही थीं। बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या को अक्सर एक साथ देखा जाता है। प्रशंसकों को वह दोनों साथ में अच्छी लगती हैं। 


अफवाहों पर लगाया विराम
हाल फिलहाल में ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की शादी को लेकर भी लगातार अफवाहें उड़ती रही हैं। इन अफवाहों पर तब विराम लग गया, जब पेरिस फैशन वीक में अभिनेत्री अपने हाथों में शादी की अंगूठी फ्लॉन्ट करते हुए नजर आईं। ऐश्वर्या और अभिषेक की दोस्ती ‘गुरु’ और ‘धूम 2’ की शूटिंग के दौरान हुई। उनकी यह दोस्ती प्यार में बदल गई, जिसके बाद साल 2007 में दोनों ने शादी कर ली। 
Andy Serkis: ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ के अभिनेता ‘एआई किरदार’ वाले परियोजना पर कर रहे काम, एआई पर रखे विचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed