Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   after diljit dosanjh Guru Randhawa receives legal warning ahead of Delhi concert

गुरु रंधावा: दिलजीत के बाद सिंगर के कॉन्सर्ट पर आपत्ति, शिकायतकर्ता ने की ये मांग; एनसीबी का हुआ जिक्र

Tue, 24 Nov 2026 03:07 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 24 Nov 2026 03:07 PM IST
सार

  • दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट से पहले गुरु रंधावा को पुलिस शिकायत का सामना करना पड़ रहा है। 
  • यह मामला उनके गानों में कथित तौर पर ड्रग्स और शराब के जिक्र से जुड़ा है।
  • उन्हें चेतावनी मिली है कि इस मामले को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो सौंपा जा सकता है।

विज्ञापन
after diljit dosanjh Guru Randhawa receives legal warning ahead of Delhi concert
गुरु रंधावा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिलजीत दोसांझ के बाद अब दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में गुरु रंधावा अपना कॉन्सर्ट करने वाले हैं। इससे पहले सिंगर अपने लाइव कॉन्सर्ट के कंटेंट को लेकर सवालों के घेरे में हैं। उनके 'सिर्रा टूर' से पहले एक औपचारिक पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई है और कानूनी चेतावनी भी दी गई है। रंधावा 12 दिसंबर 2026 को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में परफॉर्म करने वाले हैं।
विज्ञापन


शिकायत में इस बात पर चिंता जताई गई है कि कॉन्सर्ट के दौरान नशीले पदार्थों और शराब का महिमामंडन किया जा सकता है।
Trending Videos

कितने साल बाद रंधावा करने जा रहे कॉन्सर्ट?
गुरु रंधावा तीन साल के ब्रेक के बाद 'सिर्रा टूर' के जरिए बड़े स्तर पर लाइव परफॉर्मेंस में वापसी करने जा रहे हैं। हालांकि, इस शो से पहले नई दिल्ली के लोधी रोड पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर को एक लिखित शिकायत सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

after diljit dosanjh Guru Randhawa receives legal warning ahead of Delhi concert
गुरु रंधावा - फोटो : इंस्टाग्राम @gururandhawa
क्या हैं आपत्तियां?
  • शिकायत के बाद गुरु रंधावा, उनकी मैनेजमेंट टीम और इससे जुड़े म्यूजिक लेबल को एक औपचारिक चेतावनी ईमेल भेजा गया है। 
  • यह संदेश आशाएं नाम के एक शिकायतकर्ता की ओर से भेजा गया है। 
  • मुख्य आपत्तियों में से एक गानों के बोल में नशीले पदार्थों के जिक्र से जुड़ी है। 
  • शिकायतकर्ता ने एक पुराने मामले की ओर इशारा किया है, जिसमें गाने के बोल में 'अफीम' शब्द को बदलकर 'जमीन' कर दिया गया था। 
  • नोटिस में यह चिंता जताई गई है कि क्या आगामी कॉन्सर्ट में मूल बोल या नशीले पदार्थों से जुड़े ऐसे ही अन्य संदर्भ शामिल हो सकते हैं।
  • शिकायतकर्ता ने गुरु रंधावा के गाने और म्यूजिक वीडियो 'अजुल' में शराब दिखाए जाने पर भी आपत्ति जताई है।
  • नोटिस के अनुसार, इस तरह के दृश्यों से गायक के युवा फैंस के बीच शराब के सेवन को सामान्य माना जा सकता है।
विज्ञापन

after diljit dosanjh Guru Randhawa receives legal warning ahead of Delhi concert
गुरु रंधावा - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है शिकायतकर्ता की मांग?
शिकायतकर्ता ने मांग की है कि गुरु रंधावा या उनकी अधिकृत मैनेजमेंट टीम अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए सार्वजनिक रूप से यह आश्वासन दें कि 12 दिसंबर के कॉन्सर्ट में ऐसे कोई बोल या परफॉर्मेंस शामिल नहीं होंगे, जो नशीले पदार्थों को बढ़ावा देते हों या उनका महिमामंडन करते हों।

उन्होंने यह भी मांग की है कि कॉन्सर्ट में नशीले पदार्थों के सेवन को बढ़ावा न दिया जाए और कलाकार संबंधित कानूनों और नियमों का पालन करें। गायक और उनके प्रतिनिधियों को लिखित जवाब देने और अपना पक्ष रखने के लिए सात दिन का समय दिया गया है। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो इस मामले को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और अन्य संबंधित एजेंसियों को सौंपा जा सकता है।

हालांकि गुरु रंधावा, उनकी मैनेजमेंट टीम और इवेंट आयोजकों ने अब तक इस शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed