फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   after Coldplay A couple video goes viral from Grammy Award winner Enrique Iglesias Mumbai concert

एनरिक के कॉन्सर्ट से वायरल हुआ यह कपल; लड़के ने किया प्रपोज तो लड़की ने दिया ऐसा रिएक्शन; देखें वीडियो

Thu, 30 Oct 2025 03:10 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 30 Oct 2025 03:10 PM IST
सार

Enrique Iglesias Mumbai Concert: बीती रात मुंबई में इंटरनेशनल पॉप स्टार एनरिक इग्लेसियस का कॉन्सर्ट आयोजित हुआ। इसमें फैंस झूम उठे। हजारों की भीड़ वाले इस कॉन्सर्ट से एक कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 

विज्ञापन
after Coldplay A couple video goes viral from Grammy Award winner Enrique Iglesias Mumbai concert
एनरिक इग्लेसियस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते दिनों कोल्डप्ले का अमेरिका में हुआ एक कॉन्सर्ट खूब चर्चा में रहा। कॉन्सर्ट से एक कपल का वीडियो जमकर वायरल हुआ। 'किस कैम' में पकड़े गए ये दो लोग एस्ट्रोनॉमर कंपनी के पूर्व सीईओ एंडी बायरन और एचआर हेड क्रिस्टिन कैबोट थे। वीडियो वायरल हुआ तो इन्हें इस्तीफा देना पड़ा। अब बीती रात मुंबई में एनरिक इग्लेसियस के कॉन्सर्ट से भी एक कपल की वीडियो वायरल हुई है।

विज्ञापन

भीड़ के बीच युवक ने किया प्रपोज
एनरिक इग्लेसियस के कॉन्सर्ट में करीब 25000 फैंस के भीड़ जुटी। देश के दूर-दराज के इलाकों से संगीत के दीवाने मायानगरी पहुंचे। मलाइका अरोड़ा से विद्या बालन तक, तमाम बॉलीवुड सितारों ने भी इस म्यूजिकल नाइट को एंजॉय किया। इसी धमाकेदार कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें लोगों की भीड़ के बीच एक युवक घुटनों पर बैठकर एक युवती को प्रपोज कर रहा है। मगर, युवती प्रपोजल स्वीकर नहीं करती और बड़ी फुर्ती से आगे बढ़ जाती है। कथित तौर पर यह कोई नेपो किड है। हालांकि, शख्स कौन है? फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन
विज्ञापन

नेटिजन्स ने किए मजेदार कमेंट्स
इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। नेटिजन्स के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। तमाम लोग प्रोपजल रिजेक्ट होने पर युवक का मजाक उड़ा रहे हैं तो कुछ लोग युवक के पक्ष में भी आए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इस शख्स को एक और मौका मिलना चाहिए'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'उसने कोई गाली नहीं दी, उसने रिजेक्शन को इज्जत के साथ मान लिया। मुझे नहीं लगता कि यहां कुछ भी गलत है। ये सब जिंदगी का हिस्सा हैं। एक आदमी होने के नाते मैं उसके साथ हूं, कम से कम उसमें इतनी हिम्मत तो थी कि वह उसे पब्लिक में सरप्राइज देने के इरादे से करे, लेकिन वह फेल हो गया'।

90 मिनट चला कॉन्सर्ट
50 वर्षीय एनरिक ने मुंबई के कमर्शियल हब, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स के MMRDA ग्राउंड में परफॉर्मेंस दी, जो कि करीब 90 मिनट तक चली। अपनी म्यूजिक से एनरिक ने फैंस को दीवाना बना दिया। बता दें कि एनरिक की यह भारत में तीसरी विजिट है। वे पहली बार साल 2000 में आए थे। फिर दूसरी बार 2012 में आए। कॉन्सर्ट में मलाइका अरोड़ा से लेकर रकुल प्रीत- जैकी भगनानी, विद्या बालन, रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला, गुरमीत-देबिना बनर्जी और राहुल वैद्य सहित कई फिल्मी स्टार्स नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed