फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   After Announcement Of Awarapan 2 Emraan Hashmi Ready To Do Work On Jannat Sequel

Emraan Hashmi: ‘आवारापन’ के बाद अब इमरान हाशमी की इस हिट फिल्म का भी आएगा सीक्वल, अभिनेता ने दी बड़ी अपडेट

Sat, 19 Apr 2025 03:43 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 19 Apr 2025 03:43 PM IST
सार

Emraan Hashmi On Sequel: इमरान हाशमी ने हाल ही में अपनी फिल्म ‘आवारापन’ के सीक्वल की घोषणा की थी। जिसके बाद से फैंस में इस फिल्म को लेकर उत्साह बना हुआ है। अब इमरान हाशमी ने अपनी एक और फिल्म के सीक्वल को लेकर बड़ी जानकारी साझा की है। जानिए कौनसी है वो फिल्म और क्या है वो जानकारी।

विज्ञापन
After Announcement Of Awarapan 2 Emraan Hashmi Ready To Do Work On Jannat Sequel
इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम @therealemraan

विस्तार

अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ की रिलीज के इंतजार में हैं। अभिनेता फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। सच्ची घटनाओं पर आधारित इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह बना हुआ है। लेकिन ‘ग्राउंड जीरो’ के अलावा इमरान हाशमी अपनी पुरानी फिल्मों के सीक्वल को लेकर भी चर्चाओं में बने हुए हैं। पिछले दिनों इमरान हाशमी ने अपनी फिल्म ‘आवारापन’ के सीक्वल की घोषणा की थी। जिसके बाद से ही फैंस इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हो गए। अब इमरान हाशमी ने अपनी एक और हिट फिल्म ‘जन्नत’ के सीक्वल को लेकर भी बात की है।

विज्ञापन

‘जन्नत’ के फैंस के लिए खुशखबरी
मैच फिक्सिंग पर आधारित 2008 में आई इमरान हाशमी की फिल्म ‘जन्नत’ को काफी पसंद किया गया था। फैंस अभी भी इस फिल्म को पसंद करते हैं और देखते हैं। ऐसे में फैंस ‘जन्नत’ के भी सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं। अब हाल ही में बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए इमरान हाशमी ने जन्नत के सीक्वल को लेकर बड़ी जानकारी साझा की है। इमरान हाशमी ने बताया कि वो जन्नत के सीक्वल पर विचार कर रहे हैं और इस पर काम भी किया जा रहा है। 

विज्ञापन

मजबूत स्क्रिप्ट मिलने पर ही बनेगी जन्नत 2
सीक्वल पर काम करने की पुष्टि करने के बाद अभिनेता ने कहा, “टीम इसमें कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती है और न ही इसे बर्बाद करना चाहती है। जब हमें लगेगा कि हमारे पास एक मजबूत और उम्दा स्क्रिप्ट है जो पिछली फिल्म की कहानी से आगे बढ़ती है, तब हम इस पर आगे बढ़ेंगे। हम सिर्फ इसके लिए सीक्वल नहीं बना रहे हैं, हम चाहते हैं कि कहानी भी बेहतर हो। तब हम इसकी घोषणा करेंगे। हम चाहते हैं कि जन्नत पहले की ही तरह अच्छे से बड़े पर्दे पर वापसी करे।” 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Nikita Dutta: असल जिंदगी में कैसे हैं जयदीप अहलावत, ‘ज्वेल थीफ’ की को-स्टार निकिता दत्ता ने किया खुलासा

जुलाई में शुरू होगी ‘आवारापन 2’ की शूटिंग
कुछ दिनों पहले ही इमरान हाशमी ने 2007 में आई फिल्म ‘आवारापन’ के सीक्वल ‘आवारापन 2’ की घोषणा की थी। अभिनेता ने बताया था कि फिल्म की शूटिंग जुलाई 2025 से शुरू होने वाली है। मौजूदा वक्त में स्क्रिप्टिंग चल रही है और फिल्म 3 अप्रैल 2026 को रिलीज होने की संभावना है।

यह खबर भी पढ़ें: Suriya: सूर्या ने बताया कहां से आया ‘रेट्रो’ का आइडिया, लोगों से की फिल्म देखने की अपील

25 अप्रैल को रिलीज होगी ‘ग्राउंड जीरो’
इमरान हाशमी अपनी आगामी फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। एक्सल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित ‘ग्राउंड जीरो’ 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed