Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jaideep Ahlawat Is Purely Different And Funny In Off Screen, Reveals Jewel Thief Co Star Nikita Dutta

Nikita Dutta: असल जिंदगी में कैसे हैं जयदीप अहलावत, ‘ज्वेल थीफ’ की को-स्टार निकिता दत्ता ने किया खुलासा

Sat, 19 Apr 2025 02:43 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 19 Apr 2025 02:43 PM IST
सार

Jaideep Ahlawat: जयदीप जल्द ही नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान, निकिता दत्ता और कुणाल कपूर भी प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे। अब जयदीप अहलावत को लेकर उनकी को-स्टार निकिता दत्ता ने बात की है। जानिए निकिता ने क्या कुछ कहा है।

विज्ञापन
Jaideep Ahlawat Is Purely Different And Funny In Off Screen, Reveals Jewel Thief Co Star Nikita Dutta
निकिता दत्ता और जयदीप अहलावत - फोटो : इंस्टाग्राम-@jaideepahlawat

विस्तार

जयदीप अहलावत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ज्वेल थीफ: द हीस्ट बिगिन्स’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। जयदीप अहलावत अपने इंटेंस रोल और शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। वो अक्सर पर्दे पर गंभीर भूमिकाओं में ही दिखाई देते हैं। लेकिन क्या जयदीप अहलावत असल जिंदगी में भी अपने किरदारों के जितना ही गंभीर हैं ? इस बारे में बात की है ‘ज्वेल थीफ’ में जयदीप अहलावत की को-स्टार निकिता दत्ता ने। निकिता ने जयदीप के ऑफ स्क्रीन व्यक्तित्व के बारे में खुलकर बात की और बताया कि असल जिंदगी में कैसे हैं जयदीप अहलावत।

विज्ञापन

जयदीप अहलावत ने की कई सीन में मदद
इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ बातचीत में निकिता दत्ता ने जयदीप अहलावत के ऑफ स्क्रीन व्यक्तित्व के बारे में बात करते हुए कहा, “ऑफ कैमरा जयदीप अहलावत इतने गंभीर नहीं हैं। वह वास्तव में एक फनी इंसान हैं। फिल्म के कुछ मुश्किल सीन के समय उन्होंने काफी मदद की और उनसे काफी कुछ सीखने को मिला।

विज्ञापन

फिल्म में एक सीन था जिसमें मैं सिगरेट पकड़े हुए हूं और एक नॉन-स्मोकर होने के नाते मुझे उस सीन में चुनौती का सामना करना पड़ रहा था। मैं इस बात को लेकर सतर्क हो रही थी कि इसे कैसे पकड़ना है, कहां धूम्रपान करना है, कैमरे पर यह कैसा दिखेगा और भी बहुत कुछ। तभी जयदीप अहलावत आराम से आए और उन्होंने सुझाव दिया, जिसे मानना काफी आसान था। यह वाकई में हैरान करने वाला था। वह चुपचाप आते हैं और विनम्रता और सहजता से सुझाव देते हैं।”
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Honey Singh: मॉडल के साथ अफेयर की चर्चाओं के बीच, हनी सिंह का क्रिप्टिक पोस्ट, कहा- ‘जिंदगी दर्द भरी नहीं है’

25 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी ‘ज्वेल थीफ’
‘ज्वेल थीफ’ में जयदीप अहलावत औलक के किरदार में हैं, जो अफ्रीका के सबसे कीमती हीरे, रेड सन को हासिल करने के लिए जुनूनी शक्तिशाली टाइकून है। सैफ अली खान एक रहस्यमय चोर की भूमिका निभा रहे हैं, जिसे औलक ने हीरे को चुराने में मदद करने के लिए काम पर रखा है। वहीं कुणाल कपूर एक पुलिस वाले की भूमिका में और निकिता दत्ता फिल्म की फीमेल लीड के रूप में नजर आएंगी। कुकी गुलाटी और रॉबी ग्रेवाल द्वारा निर्देशित ‘ज्वेल थीफ - द हीस्ट बिगिन्स’ 25 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

यह खबर भी पढ़ें: Suriya: सूर्या ने बताया कहां से आया ‘रेट्रो’ का आइडिया, लोगों से की फिल्म देखने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed