फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor Suriya Share The Core Idea Of His Next Film Retro

Suriya: सूर्या ने बताया कहां से आया ‘रेट्रो’ का आइडिया, लोगों से की फिल्म देखने की अपील

Sat, 19 Apr 2025 01:46 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 19 Apr 2025 01:46 PM IST
सार

Retro: तमिल स्टार सूर्या की फिल्म ‘रेट्रो’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस फिल्म से जुड़ी एक-एक अपडेट को जानने के लिए काफी बेचैन हैं। अब अभिनेता ने फिल्म के आइडिया और उद्देश्य पर बात की है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।

विज्ञापन
Actor Suriya Share The Core Idea Of His Next Film Retro
सूर्या - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साउथ के सुपरस्टार सूर्या इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रेट्रो’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और फैंस फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद मेकर्स ने फिल्म की कहानी को काफी छिपाकर रखा है। ट्रेलर के सामने आने के बाद भी फिल्म की कहानी के बारे में दर्शकों को कोई अंदाजा नहीं लग पा रहा है। जो उनकी उत्सुकता को और भी बढ़ा रहा है। अब सूर्या ने फिल्म के उद्देश्य और इससे जुड़ी चीजों के बारे में बताया है।

विज्ञापन

हमारे जीवन के उद्देश्य को उजागर करेगी 'रेट्रो'
‘रेट्रो’ के ट्रेलर और ऑडियो लॉन्च इवेंट में सूर्या ने बात करते हुए कहा, “‘रेट्रो’ हमारे जीवन के उद्देश्य को उजागर करेगी। मुझे लगता है कि जीवन में मेरा उद्देश्य अगरम फाउंडेशन है। आप सभी से मिलने वाले प्यार और समर्थन की वजह से मैं इस फाउंडेशन को चलाने में सक्षम हूं। अब तक लगभग 8,000 छात्र ग्रेजुएट हो चुके हैं और कई और ग्रेजुएट होंगे। हम सभी के जीवन में एक उद्देश्य होता है। 'रेट्रो' में प्यार, कॉमेडी और एक्शन-फाइट जैसी कई परतें हैं। आप सभी 1 मई को सिनेमाघरों में आएं और फिल्म का आनंद लें।”

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Honey Singh: मॉडल के साथ अफेयर की चर्चाओं के बीच, हनी सिंह का क्रिप्टिक पोस्ट, कहा- ‘जिंदगी दर्द भरी नहीं है’

विज्ञापन
विज्ञापन

1 मई को रिलीज होगी ‘रेट्रो’
कार्तिक सुब्बाराज द्वारा निर्देशित रोमांटिक एक्शन एंटरटेनर ‘रेट्रो’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में सूर्या के साथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में जोजू जॉर्ज, जयराम और करुणाकरण भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म में अभिनेत्री श्रेया सरन सूर्या के साथ एक स्पेशल गाने में दिखाई देंगी। जिसके आइटम सॉन्ग होने की उम्मीद है। 'रेट्रो' का निर्माण ज्योतिका और सूर्या ने 2डी एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है। संतोष नारायण इसके संगीतकार हैं।


यह खबर भी पढ़ें: Samwad 2025: ‘डायलॉग सर के हिसाब से होगा या किरदार के?’, संवाद में दिव्य प्रकाश दुबे ने सुनाया मजेदार किस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed