फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   After Aamir Khan Actor Ranveer Singh AI Deepfake video endorsing political party goes viral

Ranveer Singh: आमिर खान के बाद रणवीर सिंह का फर्जी वीडियो वायरल, इस पार्टी का प्रचार करते दिखे अभिनेता!

Thu, 18 Apr 2024 01:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 18 Apr 2024 01:57 PM IST
सार

अभिनेता आमिर खान के बाद रणवीर सिंह का एक फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे गलत तरीके से एडिट किया गया है।

विज्ञापन
After Aamir Khan Actor Ranveer Singh AI Deepfake video endorsing political party goes viral
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तकनीक के फायदे हैं तो तमाम नुकसान भी हैं। तकनीक के सहारे सूचनाओं को भ्रामक बनाकर लोगों तक पहुंचाने का काम सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से हो रहा है। इसका शिकार बॉलीवुड हस्तियां हो रही हैं। लोकसभा चुनाव शुरू होने वाले हैं। चुनाव का पहला चरण कल 19 अप्रैल से शुरू हो रहा है। इससे पहले सोशल मीडिया पर फिल्मी सितारों के ऐसे फर्जी वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें वह किसी पार्टी विशेष को मतदान का आग्रह करते दिख रहे हैं। बीते दिनों आमिर खान का वीडियो सामने आया था। अब अभिनेता रणवीर सिंह का फेक वीडियो सामने आया है। 

विज्ञापन

Arjun Kapoor: ‘2 स्टेट्स’ फिल्म के दस साल पूरे होने पर भावुक हुए अर्जुन कपूर, बीटीएस वीडियो किया साझा
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर तेजी से हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के आखिर में एक पार्टी विशेष को वोट देने की बात दिखाई गई है। हालांकि, इस वीडियो को देखते ही पहली नजर में यह अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि यह फर्जी है। वीडियो अभिनेता के हाल ही में काशी दौरे के दौरान का है। लेकिन, इसे गलत तरीके से एडिट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गलत तरीके से किया गया एडिट
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह वीडियो कांग्रेस की प्रवक्ता सुजाता पॉल ने साझा किया है। बीते दिनों कुछ ऐसा ही वीडियो अभिनेता आमिर खान का भी आया था। इसमें वह भी किसी राजनीतिक दल को वोट देने की अपील करते नजर आए। हालांकि, इस मामले में आमिर खान ने प्रतिक्रिया दी और बयान जारी किया। इतना ही नहीं, उन्होंने इस वीडियो के खिलाफ एफआईआर भी कराई।
Parineeti Chopra: 'मैं किसी की चापलूसी नहीं करती हूं', बॉलीवुड में सही प्रोजेक्ट नहीं मिलने पर बोलीं परिणीति
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed