Aryana Sayeed: अफगान पॉप स्टार आर्यना ने इस भारतीय गायक के साथ काम करने की जताई इच्छा, सिंगर की हैं फैन
Afghani Singer Aryana Sayeed: भारतीय संगीत ऐसा है जिसे हर कोई पसंद करता है। हाल ही में भारतीय संगीत में कदम रखने वाली अफगानी सिंगर आर्यना सईद ने भी भारतीय संगीत की तारीफ करते हुए इस गायक के साथ काम करने की इच्छा भी जताई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान की पॉप स्टार आर्यना सईद ने हाल ही में रिलीज हुई एंथोलॉजी फिल्म ‘माय मेलबर्न’ से हिंदी संगीत की दुनिया में अपना कदम रखा है। उन्होंने इस फिल्म में एक गीत को अपनी आवाज दी है। उन्होंने फिल्म में ‘रुकना नहीं’ गाने में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। अब गायिका ने सिंगिंग को लेकर अपने जुनून और संगीत के अपने सफर पर बात की। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि वो किस भारतीय गायक के साथ काम करना चाहती हैं।
कम उम्र में शुरू हुई संगीत की यात्रा
हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में आर्यना ने सिंगिंग के अपने सफर के बारे में बात की। उन्होंने कहा, “मेरी संगीत की यात्रा बहुत कम उम्र में शुरू हुई। बाद में जैसे-जैसे मैं बड़ी होती गई, काम के प्रति मेरा जुनून व मेरी जिम्मेदारी और भी बढ़ती गई। हालांकि, इस सफर में मुझे कई चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा। क्योंकि मेरे परिवार ने इसमें मेरा पूरा समर्थन नहीं किया था, लेकिन मैंने सारी चुनौतियों को पार किया है।”
यह खबर भी पढ़ें: Ajay Devgn: इस वजह से भारतीय गीतकार ने पाकिस्तानी गायक के जोड़े थे हाथ, अजय देवगन ने सुनाया किस्सा
अफगानिस्तान में थीं कई चुनौतियां
आर्यना ने आगे कहा, “अफगान में सामाजिक रूप से महिला गायकों के लिए रास्ता काफी कठिन है। क्योंकि उन्हें अक्सर ही नीचा दिखाया जाता है और यहां के सामाजिक मानदंड भी महिलाओं के अनुकूल नहीं हैं। इसलिए मुझे यहां काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा और मेरी राह और भी मुश्किलों भरी रही। हालांकि, सालों बाद लंदन में रहने पर मुझे ये एहसास हुआ कि मेरे अंदर अभी भी सिंगिंग को लेकर काफी जुनून है। इसीलिए मैंने ये मन बना लिया कि मैं सिंगिंग में ही अपना करियर बनाऊंगी और गायक ही बनूंगी। इसके लिए मैं अपने परिवार से लड़ी, उनको मनाया। बाद में उन्हें एहसास हुआ कि मेरे पास ईश्वर द्वारा दी गई आवाज है।
यह खबर भी पढ़ें: Alaya Furniturewala: एक्ट्रेस की बेटी होने के बावजूद अलाया को करना पड़ा संघर्ष, कई बार रातों को रोईं
दिलजीत के साथ काम करने की है इच्छा
आर्यना ने आगे बताया कि वो किसके साथ काम करना चाहती हैं। उन्हों कहा, “मेरी इच्छा हिंदी-पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ के साथ काम करने की है। अगर मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिलेगा, तो ये मेरे लिए काफी अच्छा रहेगा। क्योंकि वो बहुत अच्छे हैं। उनकी आवाज, उनका संगीत मुझे काफी पसंद भी है। वो हिंदी-पंजाबी गानों के लिए एकदम हवा की तरह हैं। मुझे हिंदी भाषा सीखने और हिंदी के शब्दों को बोलने में भी काफी आसानी रही। क्योंकि मैं बचपन से ही हिंदी गाने सुनती आई हूं।