फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ajay Devgn says Indian Lyricist Anand Bakshi apologise to pakistani singer nusrat fateh ali khan

Ajay Devgn: इस वजह से भारतीय गीतकार ने पाकिस्तानी गायक के जोड़े थे हाथ, अजय देवगन ने सुनाया किस्सा

Wed, 02 Apr 2025 12:31 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 02 Apr 2025 12:31 PM IST
सार

Ajay Devgn on Nusrat Fateh Ali Khan: अजय देवगन ने एक कार्यक्रम में बताया कि गीतगार आनंद बख्शी ने एक बार पाकिस्तानी गायक नुसरत फतेह अली खान के हाथ जोड़े थे। आइए जानते हैं क्या था वो किस्सा?

विज्ञापन
Ajay Devgn says Indian Lyricist Anand Bakshi apologise to pakistani singer nusrat fateh ali khan
सन ऑफ सरदार 2 में अजय देवगन नजर आएंगे - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अजय देवगन आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने बॉलीवुड को 100 से ज्यादा फिल्में दी हैं। उनकी फिल्मों में बेहतरीन गाने हैं। उनकी फिल्म 'कच्चे धागे' साल 1999 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के कई गाने पाकिस्तानी गायक नुसरत फतेह अली खान ने गाए थे। फिल्म के गाने आज फी लोगों की जबान पर चढ़ते हैं। अजय देवगन ने सोनी टीवी पर एक प्रोग्राम में इस गाने के बनने की कहानी के बारे में बताया है। उन्होंने बताया है कि कैसे इस फिल्म के गानों को लेकर आनंद बख्शी ने नुसरत फतेह अली खान के हाथ जोड़े थे।
विज्ञापन

अजय देवगन ने बताया नुसरत फतेह अली खान का किस्सा
अजय देवगन ने बताया कि नुसरत फतेह अली खान की जो लास्ट एल्बम थी वह मेरी फिल्म 'कच्चे धागे' के लिए थी। नुसरत साहब पाकिस्तान से आए और मुंबई में रुके थे। वह यहां म्यूजिक बनाने के लिए महीना भर रुके थे। नुसरत साहब का वजन बहुत ज्यादा था। तो उन्होंने बख्शी साबह को कहा कि आप आइए और हम साथ में गाने बनाएंगे। क्योंकि वह उस वक्त सफर नहीं कर सकते थे। वह गाड़ी में फिट नहीं आते थे। आनंद बख्शी को लगा कि यह पाकिस्तान से आया है और इसका बहुत घमंडी है। ये मेरे यहां क्यों नहीं आ रहा है? 
Ajay Devgn B'day: जब काजोल-अजय का हो गया था ब्रेकअप, चेहरे पर तेल लगाकर शूट किया था सीन; पढ़ें मजेदार किस्से
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Ajay Devgn says Indian Lyricist Anand Bakshi apologise to pakistani singer nusrat fateh ali khan
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
आनंद बख्सी ने जोड़े थे हाथ
अजय देवगन ने आगे बताया कि बख्शी साहब गाना लिख कर भेजते थे तो नुसरत साहब उसे रिजेक्ट कर देते थे कि मजा नहीं आ रहा है। नुसरत साहब ट्यून भेजते थे तो वह बोलते थे ये अच्छा नहीं है। ये 15 से 20 दिनों तक चला। फिर नुसरत साहब ने कहा कि मुझे उठाओ और बख्शी साहब के यहां ले के चलो। बख्शी साहब पहली मंजिल पर रहते थे। नुसरत साहब के साथ 7-8 आदमी रहते जो उन्हें उठाकर ले जाते थे। जब इतने आदमी नुसरत साहब को उठा कर ले जा रहे थे तो बख्शी साहब ने बाहर आ के देखा, तो वह रो पड़े। तब उन्होंने हाथ जोड़ लिया। फिर उन्होंने कहा कि आप चलिए और मैं आपके साथ वहीं रहूंगा। इसके बाद दोनों ने मिलकर गाने बनाए।
Good Bad Ugly: भारत से पहले यूएसए में रिलीज होगी साउथ की ये बड़ी फिल्म, बुकिंग शुरू; जानें रिलीज डेट
 
विज्ञापन

कौन हैं नुसरत फतेह अली खान?
नुसरत फतेह अली खान पाकिस्तान के बेहतरीन गायक, गीतकार और म्यूजिक डायरेक्टर थे। वह कव्वाली के लिए पूरी दुनिया में मशहूर थे। उनकी मकबूलियत भारत तक थी। उन्होंने बॉलीवुड के लिए कई गाने गाए। बॉलीवुड को कई बेहतरीन गाने देने वाली राहत फतेह अली खान नुसरत फतेह अली खान के भतीजे हैं। आनंद बख्शी भारतीय गीतकार थे। बॉलीवुड के उनके कई गाने बहुत मशहूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed