{"_id":"67ecd6521adcab82fd0b29db","slug":"alaya-furniturewala-face-strugle-she-was-crying-in-beging-days-2025-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Alaya Furniturewala: एक्ट्रेस की बेटी होने के बावजूद अलाया को करना पड़ा संघर्ष, कई बार रातों को रोईं","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Alaya Furniturewala: एक्ट्रेस की बेटी होने के बावजूद अलाया को करना पड़ा संघर्ष, कई बार रातों को रोईं
Wed, 02 Apr 2025 11:47 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 02 Apr 2025 11:47 AM IST
सार
Alaya Furniturewala Strugle: अलाया फर्नीचरवाला ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में बताया है कि वह संघर्ष के दिनों में कितना परेशान रही हैं। एक्ट्रेस की बेटी होने के बावजूद उन्हें अपने हिस्से का संघर्ष करना पड़ा है।
विज्ञापन
अलाया एफ
- फोटो : इंस्टाग्राम @alayaf
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आलाया फर्नीचरवाला ने जबसे बॉलीवुड में कदम रखा है, तब से उन्होंने कड़ी मेहमत से अपना रास्ता बनाया है। अदाकारी को लेकर उनके अंदर जुनून है। उनकी फिल्मों में कई दिलचस्प कहानियां हैं जो इस बात की तरफ इशारा करती हैं कि उन्होंने कभी अपने आपको पूर्वानुमान तक सीमित नहीं रखा। हालांकि उनकी कामयाबी का रास्ता इतना आसान नहीं था। फिल्मी बैकग्राउंड से आने के बावदूद उन्होंने अपने हिस्से का संघर्ष किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने इस पर खुलकर बात भी की है।
विज्ञापन
अलाया ने महीने में 10-10 ऑडिशन दिए
अलाया के हवाले से बॉलीवुड बबल ने लिखा है "जब भी कोई ऑडिशन होता था तो ऐसा नहीं था कि कोई मुझे सीधे आकर फिल्म दे देता था। मैं कई बार कई लोगों से मिलती, लेकिन कई बार उन बैठकों का कोई नतीजा नहीं निकलता था। मैंने अपने हिस्से का संघर्ष किया है। कई बार मैं रातों को रोती थी। मैंने एक-एक महीने में 10-10 ऑडिशन दिए और रिजेक्ट हुई। कई बार मैं बहुत तैयारी करती थी और आखिरी वक्त में रिजेक्ट हो जाती थी। कई बार ऐसा भी वक्त आया जब मुझे बाहर कर दिया गया और मेरी जगह पर किसी और को रखा गया। ये यात्रा बहुत अलग थी।"
Sudhir Mishra: “कैसे ‘एडोलसेंस’ जैसा शो भारत में नंबर वन हो सकता है?” आखिर क्यों सुधीर मिश्रा ने उठाया ये सवाल

View this post on Instagram
A post shared by ALAYA F (@alayaf)
विज्ञापन
विज्ञापन
जबरदस्त रही अलाया की डेब्यू फिल्म
बहुत सारी दिक्कतों का सामना करने के बावजूद आलाया फर्नीचरवाला ने 'जवानी जानेमन' में जबरदस्त डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। हर अगली फिल्म में स्क्रीन पर एकदम सही दिखने के लिए उन्होंने अपने काम में सुधार किया और एक्टिंग को बेहतर किया। चाहे वह 'फ्रेड्ड' में रोमांचक शैली हो या फिर 'बड़े मियां छोटे मियां' में एक्शन हो, अलाया ने हर फिल्म में बंधनों को आसानी से तोड़ा है। उनके काम को देखते हुए फैंस उन्हें दोबारा स्क्रीन पर देखना चाहते हैं।
Aashiqui 3: सिक्किम के सीएम से मिलने पहुंचे कार्तिक आर्यन-अनुराग बसु, शूटिंग में सहयोग के लिए जताया आभार

कौन हैं अलाया फर्नीचरवाला?
अलाया फर्नीचरवाला अमेरिकन एक्ट्रेस हैं। वह हिंदी फिल्मों और टीवी सीरियल में नजर आती हैं। वह अभिनेत्री पूजा बेदी की बेटी हैं। उन्होंने 'जवानी जानेमन' से बॉलीवुड से डेब्यू किया। इसके बाद वह 'अलमोस्ट प्यार विथ डीजे मोहब्बत' और 'श्रीकांत' जैसी फिल्मों में काम किया। उन्हें बेस्ट डेब्यू के लिए फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है।