{"_id":"6906dbe5b77f58ca32099b4c","slug":"adil-hussain-remembers-late-actor-irrfan-khan-in-dharamshala-international-film-festival-and-says-his-death-wa-2025-11-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"‘इरफान खान मेरे जहन में हमेशा आते हैं…’, आदिल हुसैन का भावुक बयान; धर्मशाला फिल्म फेस्टिवल में कही ये बात","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
‘इरफान खान मेरे जहन में हमेशा आते हैं…’, आदिल हुसैन का भावुक बयान; धर्मशाला फिल्म फेस्टिवल में कही ये बात
Sun, 02 Nov 2025 09:51 AM IST
कामेश द्विवेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Sun, 02 Nov 2025 09:51 AM IST
सार
Adil Hussain Remembers Irrfan Khan: हाल ही में अभिनेता आदिल हुसैन धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के 14वें संस्करण में शामिल हुए। यहां उन्होंने दिवंगत अभिनेता इरफान खान को याद किया।
विज्ञापन
इरफान खान और आदिल हुसैन
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
इन दिनों धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के 14वें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। इसमें अभिनेता आदिल हुसैन भी शामिल हुए। 'सत्य और अभिनय' शीर्षक वाले एक सत्र में अभिनेता ने स्वतंत्र और अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में अपनी दशकों लंबी यात्रा के अनुभवों को साझा किया। साथ ही उन्होंने दिवंगत अभिनेता इरफान खान को याद करते हुए उनके कला की सराहना की। जानिए उन्होंने क्या कहा।
विज्ञापन
इरफान खान का किया जिक्र
कार्यक्रम के दौरान लोगों से बात करते हुए अभिनेता आदिल हुसैन ने कहा, ‘अगर आप ईमानदारी से अभिनय करते हैं, तो यह हमेशा अलग होगा। एक अभिनेता, जो अक्सर मेरे जहन में आते हैं वो ऐसे ही थे। उनका नाम इरफान खान है। उन्होंने ऐसा करने की पूरी कोशिश की।’ आगे इरफान खान की तारीफ में उन्होंने कहा, ‘उन्होंने जितना हो सके अपने आपको पारदर्शी बनाने की पूरी कोशिश की। इरफान खान ने 'किस्सा', 'द नेम्सके', 'वॉरियर' और अन्य फिल्मों में अपना सर्वश्रेष्ठ दिया।’
विज्ञापन
‘दिल में धक्का लगा था…’
आदिल हुसैन ने इरफान खान के निधन को याद किया। उन्होंने कहा, ‘मैं उनसे कभी ठीक से नहीं मिला। हमने कभी उनके साथ अभिनय या किसी और चीज के बारे में बातचीत नहीं क। लेकिन इसके बावजूद, जब उनका निधन हुआ तो मेरे दिल में धक्का सा लगा। मुझे हैरानी हुई कि मुझे ऐसा क्यों महसूस हुआ। मैं सोच रहा था कि हे भगवान, मुझे इतना दुख क्यों हो रहा है?’
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: कोई जापान से आया तो किसी ने 33 घंटे ट्रेन यात्रा की, आधी रात से मन्नत के बाहर जमा फैंस, सड़क पर दिखी दीवानगी
धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के बारे में
धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (DIFF) 2025 का 14वां संस्करण धर्मशाला में आयोजित हो रहा है। यह 30 अक्तूबर से 2 नवंबर तक चल रहा है। यह फिल्म फेस्टिवल आज 2 नवंबर को फिल्ममेकर अनुपर्णा रॉय की वेनिस विनर 'सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटन ट्रीज' के साथ खत्म होगा। आखिरी दिन फिल्ममेकर किरण राव के साथ एक स्पेशल मास्टरक्लास भी होने वाला है।