फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Adi Irani Worked with shah Rukh khan and salman khan he had not money to buy milk for daughter

Adi Irani: शाहरुख खान के साथ काम कर चुका ये एक्टर, फिर भी नहीं थे बेटी के लिए दूध खरीदने के पैसे

Sun, 16 Mar 2025 05:00 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 16 Mar 2025 05:00 PM IST
सार

Adi Irani: आदि ईरानी ने सलमान खान और शाहरुख खान जैसे एक्टर के साथ काम किया है। लेकिन उन्होंने भी अपनी जिंदगी में बहुत संघर्ष किया। उन्होंने अपने संघर्ष के बारे में खुल कर बात की है।

विज्ञापन
Adi Irani Worked with shah Rukh khan and salman khan he had not money to buy milk for daughter
शाहरुख आदि - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान और काजोल की फिल्म 'बाजीगर' कामयाब फिल्मों से एक है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 32 करोड़ रुपयों की कमाई की थी। फिल्म के कई अदाकार बहुत मशहूर हो गए लेकिन आदि ईरानी जिन्होंने फिल्म में विक्की मलहोत्रा का किरदार अदा किया था वह कहीं पीछे छूट गए। हाल ही में उन्होंने फिल्मीतंत्र मीडिया से बताया कि उन्होंने 'अनाड़ी' और 'बाजीगर' जैसी फिल्मों में काम करने के बाद कितनी दिक्कतें उठाईं।
विज्ञापन

बेटी के लिए दूध खरीदने के पैसे नहीं थे
अदि ईरानी मशहूर एक्ट्रेस अरुणा के भाई हैं। उन्होंने कहा 'मेरी पहली बेटी साल 1995 में पैदा हुई थी। उस वक्त दूध का पैकेट 5 रुपये का था। उस वक्त कभी-कभी मेरे पास इतने पैसे भी नहीं होते थे कि मैं दूख खरीद सकूं। मैं हर दिन शहर जाकर लोगों से मिलता था और काम मांगता था। मैंने अपने दोस्त का स्कूटर मांगा था। कभी-कभी इसमें तेल भराने के पैसे भी नहीं होते थे।
Pushpa 3: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 3' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, फिल्म के निर्माता रविशंकर ने साझा किया अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन

Adi Irani Worked with shah Rukh khan and salman khan he had not money to buy milk for daughter
शाह रुख खान - फोटो : यूट्यूब
स्कूल में पेट्रोल डलाने के पैसे नहीं थे
अदि ईरानी ने बताया कि जब वह पेट्रोल भराने के पैसे का जुगाड़ नहीं कर पाते थे तो वह बस स्टॉप पर जाते थे। लोग उनसे पूछते थे कि वह यहां क्यों आए हैं, तब वह लोगों से झूठ बोलते थे कि वह दोस्त का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा 'जब मेरे पास पेट्रोल भराने के पैसे नहीं होते थे तो मैं अक्सर अपने घर से बस स्टॉप तक जाता था। इस पर लोग मुझसे पूछते थे कि आप बस स्टॉप पर क्या कर रहे हैं? और मैं अकसर लोगों से झूठ बोल दिया करता था कि मैं अपने दोस्त का इंतजार कर रहा हूं। वह अकसर कह दिया करते थे कि तुम्हें बस से सफर करने की क्या जरूरत? फिर मैं चुपके से घर चला आता था।'
Anushka Sen Video: 22 साल की एक्ट्रेस ने अंग्रेजी गाने पर किया जबरदस्त डांस, वायरल हो रहा वीडियो
 
विज्ञापन

Adi Irani Worked with shah Rukh khan and salman khan he had not money to buy milk for daughter
आदि इरानी - फोटो : इंस्टाग्राम @adi_irani
बहन ने की मदद लेकिन एक्टर ने मना कर दिया
जब उनसे पूछा गया कि क्या इसके बारे में उनकी बहन अरुणा ईरानी को पता था? इस पर आदि ईरानी ने कहा 'मेरी बहन मेरी हालत के बारे में जानती थी और मेरी कई बार मदद की, लेकिन मैंने मना कर दिया। मैं उसका भाई था। इसका मतलब यह नहीं था कि वह पूरी जिंदगी मेरा ख्याल रखे। वो मेरा खुद का संघर्ष था। इसके अलावा उसका एक परिवार भी था।' आदि ईरानी ने सलमान खान की फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' में भी काम किया था। फिल्म में प्रीति जिंटा भी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed