Anushka Sen Video: 22 साल की एक्ट्रेस ने अंग्रेजी गाने पर किया जबरदस्त डांस, वायरल हो रहा वीडियो
Anushka Sen Viral Video: अनुष्का सेन ने पैंट और टी-शर्ट में अपनी बेहतरीन डांस वीडियो शेयर की है। वीडियो वायरल हो रही है। इसे फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।
विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
अनुष्का सेन ने जो वीडियो शेयर की है उसमें वह डांस कर रही हैं। डांस करते हुए अनुष्का ने बेहतरीन मूव्स दिखाए हैं। वह डांस करते हुए चेहरे से बेहतरीन एक्स्प्रेशन दे रही हैं और काफी खुश लग रही हैं। उन्होंन स्लीवलेस सफेद टी शर्ट पहनी है और काली कार्गो पैंट पहनी है और अपने बाल खुले छोड़े हैं। अनुष्का अंग्रेजी गाने पर अपने मूव्स दिखा रहे हैं। अनुष्का ने ये वीडियो किसी पार्क में बनाई है। अनुष्का ने इसी वीडियो को अपनी स्टोरी पर भी लगाया है।
Nora Fatehi: 'स्ट्रीट डांसर 3डी' से लेकर 'रोर' तक इन फिल्मों में नोरा ने की अदाकारी, लोगों को भाए सभी अवतार
अनुष्का की वीडियो को यूजर्स खूब लाइक कर रहे हैं। अनुष्का की वीडियो पर तीन घंटे में 11 लाख से ज्यादा व्यूव्ज आ चुके हैं। वीडियो पर फैंस दिल और फायर कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है 'अनु हम इसे बहुत याद कर रहे हैं।' एक दूसरे फैन ने लिखा है 'आप जादूगर हो।' एक और यूजर ने लिखा है 'काले और सफेद में आप बहुत अच्छी लग रही हो।'
Sunny Sankari Ki Tulsi Kumari: इस तारीख को रिलीज होगी जाह्नवी और वरुण की फिल्म; शूटिंग हुई पूरी
अनुष्का सेन 22 साल की खूबसूरत एक्ट्रेस हैं। उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरूआत की। सबसे पहले अनुष्का साल 2009 में 'यहां मैं घर घर खेली' सीरियल में नजर आई थीं। साल 2012 में वह 'बालवीर' से मशहूर हो गईं। वह 'बालवीर' और 'झांसी की रानी' जैसे सीरियल में नजर आईं। इसके अलावा वह 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 11' और 'दिल दोस्ताना' में नजर आ चुकी हैं। अनुष्का 'क्रेजी कुक्कड़', 'लिहाफ' और 'आईएम नेक्स्ट' जैसी फिल्मों में नजर आई हैं।