{"_id":"66de66e856c7cc74700bb887","slug":"actress-tamannaah-bhatia-talks-about-the-difference-between-bollywood-and-south-movies-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamannaah Bhatia: तमन्ना भाटिया ने बताया बॉलीवुड और साउथ में अंतर, कहा- हिंदी में ऐसी फिल्में बनती हैं, जो..","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Tamannaah Bhatia: तमन्ना भाटिया ने बताया बॉलीवुड और साउथ में अंतर, कहा- हिंदी में ऐसी फिल्में बनती हैं, जो..
Mon, 09 Sep 2024 08:43 AM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Mon, 09 Sep 2024 08:43 AM IST
सार
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने एक पॉडकास्ट में बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों के बीच का फर्क बताया है। उन्होंने कहा कि साउथ की फिल्मों में जड़ों से जुड़ी कहानियां दिखाई जाती हैं।
विज्ञापन
तमन्ना भाटिया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमन्ना भाटिया तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। उन्हें हाल ही में, निखिल आडवाणी की फिल्म 'वेदा' में देखा गया। 'स्त्री 2' के गाने 'आज की रात' से भी तमन्ना ने जमकर सुर्खियां बटोरीं और लोगों ने उनके डांस स्टेप को कॉपी करके खूब वीडियो बनाए। तमन्ना भाटिया ने एक पॉडकास्ट में बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों के बीच के अंतर पर अपनी राय साझा की हैं। उन्होंने ये भी बताया कि लोगों को दक्षिण भारतीय फिल्में क्यों अच्छी लगती हैं।
विज्ञापन
Chander Mohan Khanna: वरिष्ठ अभिनेता चंद्र मोहन का निधन, आज रात ओशिवारा श्मशान भूमि में होगा अंतिम संस्कार
विज्ञापन
दक्षिण में जड़ों से जुड़ी कहानियां दिखाई जाती हैं
तमन्ना भाटिया का मानना है कि दक्षिण भारतीय फिल्मों में जड़ों से जुड़ी कहानियां दिखाई जाती हैं और यही वजह है कि उन्हें वैश्विक स्तर पर लोकप्रियता हासिल हो रही है और फिल्में डबिंग वगैरह के जरिए लोगों तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि साउथ की फिल्मों में केवल वही बात कहने की कोशिश की जा रही है, जिसे वे अच्छे से जानते हैं।
विज्ञापन
Bengali Film Industry: सड़कों पर उतरे बंगाली फिल्म उद्योग के लोग, कोलकाता रेप केस की घटना का किया विरोध
साउथ की फिल्मों में भौगोलिक स्थिति के बारे में खूब बात होती है
तमन्ना ने राज शमनी के पॉडकास्ट पर बातचीत करते हुए कहा कि दक्षिण की फिल्मों में वहां की भौगोलिक स्थिति के बारे में खूब बात होती हैं। तमन्ना के हिसाब से बॉलीवुड और साउथ में यही मुख्य अंतर है। उनका कहना है कि बॉलीवुड में कई दफा ऐसी फिल्में बनती है, जो सभी का मनोरंजन कर सकें और ये शायद सही से काम नहीं कर पाता। तमन्ना की आने वाली फिल्म की बात करें तो वो 'ओडेला 2' में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके खाते में वेब सीरीज 'डेयरिंग पार्टनर्स' भी है।
Honey Singh: हनी सिंह ने गुलजार के गाने 'बीड़ी' को बताया महिला विरोधी, कहा- मुझे ही क्यों निशाना बनाया जाता है?